Friday, March 06, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Pakistan General Bajwa: पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष कमर जावेद बाजवा 5 सप्ताह में होंगे रिटायर; नहीं लेंगे विस्तार, अब कौन होगा अगला प्रमुख

Pakistan General Bajwa: पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष कमर जावेद बाजवा 5 सप्ताह में होंगे रिटायर; नहीं लेंगे विस्तार, अब कौन होगा अगला प्रमुख

Edited By: Pankaj Yadav @ThePankajY Published : Oct 21, 2022 05:29 pm IST, Updated : Oct 21, 2022 05:39 pm IST

Pakistan General Bajwa: पाकिस्तान के सेना अध्यक्ष कमर जावेद बाजवा ने अपना विस्तार लेने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि वो विस्तार नहीं लेंगे बल्कि रिटायर होंगे। इस बात की पुष्टि उन्होंने खुद की है।

Pakistan Army Chief Qamar Javed Bajwa- India TV Hindi
Pakistan Army Chief Qamar Javed Bajwa

Highlights

  • पाकिस्तान के सेना प्रमुख होंगे रिटायर
  • बाजवा 5 सप्ताह बाद हो जाएंगे रिटायर
  • बाजवा बोले- राजनीति से भी रहूंगा दूर

Pakistan General Bajwa: पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने कहा कि वह 5 सप्ताह बाद रिटायर हो जाएंगे और सेवा विस्तार नहीं लेंगे। यह खबर जियो न्यूज के सूत्रों के हवाले से आ रही है। उन्होंने बताया कि वह पाकिस्तानी राजनीति में भी कोई भूमिका नहीं निभाएंगे। कमर जावेद बाजवा नवंबर 2022 में रिटायर होने वाले हैं। बाजवा के इस बयान के बाद ये तो साफ हो गया कि वो अब सेनाध्यक्ष नहीं रहने वाले तो अब अगला सेना प्रमुख कौन होगा इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। इस महीने की शुरुआत में, बाजवा ने भी यही कहा था कि जब उनका कार्यकाल तीन साल के विस्तार के साथ 29 नवंबर, 2022 को समाप्त हो जाएगा, तो वह सेवानिवृत्त हो जाएंगे और वह दूसरे विस्तार की इच्छा नहीं रखते हैं। पाकिस्तान में सेना प्रमुख बनाने के लिए एक बेहद शक्तिशाली व्यक्तित्व की ही जरूरत होगी।

अगले महीने नए सेना प्रमुख का होगा चुनाव

जनरल बाजवा का विस्तारित कार्यकाल 29 नवंबर को समाप्त हो रहा है, और सरकार ने कहा है कि उनके उत्तराधिकारी की नियुक्ति कानून के अनुसार की जाएगी। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने 5 अक्टूबर को कहा था कि आम चुनाव 2023 में तय कार्यक्रम के अनुसार होंगे, जबकि नए सेना प्रमुख की नियुक्ति अगले महीने कानून और संविधान के अनुसार की जाएगी। नवंबर के अंत तक मौजूदा जनरल कमर जावेद बाजवा की सेवानिवृत्ति से पहले प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ नए सेना प्रमुख को चुनने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने कहा कि बाजवा की जगह लेने का फैसला नहीं किया गया है, हालांकि पांच वरिष्ठ लेफ्टिनेंट जनरलों के नाम पर विचार किया गया है। बाजवा छह साल तक पाकिस्तानी सेना के शीर्ष पद पर रहे हैं।

बाजवा सेना को राजनीति से दूर रखना चाहते हैं

बाजवा को 2019 में दूसरे कार्यकाल के लिए तीन साल का सेवा विस्तार दिया गया था। उन्होंने वाशिंगटन स्थित पाकिस्तानी दूतावास में आयोजित दोपहर के भोजन पर यह टिप्पणी की थी। समाचार पत्र ने इस अवसर पर मौजूद सूत्रों के हवाले से बताया कि बाजवा ने कहा कि सशस्त्र बलों ने खुद को राजनीति से दूर कर लिया है और वे आगे भी ऐसे ही रहना चाहते हैं। यह टिप्पणी पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा सैन्य-विरोधी बयान देने के मद्देनजर आई थी।

 

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement