1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान ने रद्द की उड़ानें, सभी शहरों के एयरपोर्ट भी किए बंद

भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान ने रद्द की उड़ानें, सभी शहरों के एयरपोर्ट भी किए बंद

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : May 08, 2025 07:50 pm IST,  Updated : May 08, 2025 10:44 pm IST

पाकिस्तान ने पूरे देश में अपनी हवाई सेवाओं को रद्द कर दिया है और साथ में ही सभी शहरों के हवाई अड्डों को भी बंद कर दिया है। पाकिस्तान ने साथ में NOTAM भी जारी कर दिया है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : SOCIAL MEDIA

पाकिस्तान नागरिक विमानन ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें निलंबित कर दी हैं। साथ ही सभी हवाई अड्डों को बंद कर दिया है। इससे पहले भारत के ऑपरेशन सिंदूर से सहमे पाकिस्तान ने कराची, लाहौर और इस्लामाबाद हवाई अड्डों को बंद कर दिया था। कराची एयरपोर्ट को तो रात 12 बजे तक के लिए बंद किया गया था। साथ ही NOTAM भी जारी कर दिया गया था। पाकिस्तान हवाई अड्डा प्राधिकरण (PAA) ने बुधवार देर रात एक बयान में कहा, ‘‘लाहौर और इस्लामाबाद हवाई अड्डे पर सभी वाणिज्यिक उड़ानों के लिए देश का हवाई क्षेत्र बंद कर दिया गया है।’’ इससे पहले भारत की सेना द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में आतंकवादी ठिकानों पर किए गए हमले के बाद बुधवार को पाकिस्तान ने अपने हवाई क्षेत्र को 48 घंटे के लिए बंद करने की घोषणा की थी। 

भारत के हमले के बाद पाकिस्तान ने एयरपोर्ट्स को बंद किया

बुधवार को भारतीय सेना द्वारा पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान और POK में आतंकी ठिकानों पर हमला करने के बाद पाकिस्तान ने देश की सभी फ्लाइट्स को रद्द कर दिया। भारतीय सशस्त्र बलों ने बुधवार को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बताया। जो पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के लिए एक टारगेटेड हमला था। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, विदेश सचिव विक्रम मिस्री, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने ऑपरेशन के बारे में पूरी दुनिया को जानकार दी। 

भारत ने नष्ट किए आतंकी ठिकाने

भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा अंजाम दिए गए इस ऑपरेशन में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी), जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) और हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया गया। कर्नल कुरैशी ने टारगेटेड कैंप्स के बारे में बताते हुए का कि पाकिस्तान में नष्ट किए गए चार आतंकवादी शिविर बहावलपुर, मुरीदके, सरजाल और महमूना जोया हैं। बुधवार को मध्य रात्री 1:05 बजे से 1:30 बजे के बीच किए गए हमले भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना द्वारा समन्वित प्रयास था। जिसमें विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी शिविरों को निशाना बनाया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत