1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Pakistan Flood : पाकिस्तान में बाढ़ से भीषण तबाही, दक्षिण पंजाब में 9 लाख एकड़ में लगी फसल नष्ट

Pakistan Flood : पाकिस्तान में बाढ़ से भीषण तबाही, दक्षिण पंजाब में 9 लाख एकड़ में लगी फसल नष्ट

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : Sep 03, 2022 07:41 pm IST,  Updated : Sep 03, 2022 08:12 pm IST

Pakistan Flood : पाकिस्तान बाढ़ की बड़ी विभिषिका झेल रहा है। पूरे पाकिस्तान में बाढ़ से मरनेवालों की संख्या बढ़कर 1208 हो गई है।

Pakistan Flood- India TV Hindi
Pakistan Flood Image Source : PTI

Highlights

  • पाकिस्तान में बाढ़ से मरनेवालों की संख्या बढ़कर 1208 हो गई है
  • बाढ़ के चलते लाखों लोग बेघर, खाने-पीने की दिक्कत

Pakistan Flood : पाकिस्तान बाढ़ की बड़ी विभिषिका झेल रहा है। सरकार के एक अनुमान के मुताबिक केवल दक्षिण पंजाब में बाढ़ के चलते 9 लाख एकड़ में लगी फसल नष्ट हो गई है। वहीं इस इलाके में अब तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है। मकान गिरने से 37 और लोगों की मौत हो गई है।141 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। वहीं पूरे पाकिस्तान में बाढ़ से मरनेवालों की संख्या बढ़कर 1208 हो गई है।

लाखों लोग बेघर 

बाढ़ के चलते लाखों लोग बेघर हो गये हैं और उनके सामने खाने-पीने की दिक्कत हो गयी है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि रिकार्ड मानसूनी बारिश के कारण आयी बाढ़ से 1208 लोगों की जान चली गयी। उसने बताया कि जिन लोगों की मौत हुई है उनमें 416 बच्चे एवं 244 महिलाएं हैं। उसके अनुसार बाढ़ जनित घटनाओं में 6082 लोग घायल भी हो गये। 

पाकिस्तान का एक तिहाई हिस्सा जलमग्न

देश में तीन दशक में इस बार सबसे अधिक वर्षा होने एवं हिमनद के पिघलने से एक तिहाई हिस्सा जलमग्न है। बाढ़ की सबसे अधिक मार सिंध और बलूचिस्तान प्रांत पर पड़ी है। गिल्गिट बाल्टिस्तान का दौरा करने के बाद प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा, ‘‘ बाढ़ के कारण यहां हुई लोगों की मौत से मुझे बड़ा दुख हुआ। पूरे देश में तबाही हुई है। आप जहां भी जाएं, तबाही हर जगह आपको नजर आएगी।

9-10 सितंबर को पाकिस्तान का दौरा करेंगे UN महासचिव

आर्थिक संकट का सामना कर रही पाकिस्तान सरकार ने संयुक्त राष्ट्र के साथ मिलकर देश में जलवायु परिवर्तन का ‘ग्राउंड जीरो’ बनने वाली आपदा से निपटने के लिए 16 करोड़ डॉलर की तत्काल मदद की अपील की। अहमद ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस इस कठिन समय में पाकिस्तान के प्रति एकजुटता और अंतरराष्ट्रीय समुदाय का समर्थन दर्शाने के लिए 9-10 सितंबर को पाकिस्तान का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया, चीन, अमेरिका समेत कई देशों और विश्व बैंक, एशियाई विकास बैंक और संयुक्त राष्ट्र की विभिन्न एजेंसियों समेत विभिन्न वैश्विक संगठनों ने सहायता की पेशकश की है। 

इनपुट-भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत