आतंकियों का पनाहगार पाकिस्तान लगातार एक्सपोज हो रहा है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही साफ हो गया था कि इस घटना के पीछे पाकिस्तान का हाथ है। India TV ने भी शुरू से लेकर अब तक हर मामले में पाकिस्तान, उसकी सेना और सरकार को एक्सपोज किया है। हालांकि, India TV की खबरों से अब पाकिस्तान बौखला गया है। पाकिस्तान अब इंडिया टीवी की खबरें ब्लॉक कर रहा है।
India TV के सच से पाकिस्तान परेशान
भारत के समाचार चैनल India TV की खबरें पाकिस्तानियों को परेशान कर रही हैं। India TV ने पाकिस्तान के झूठ को मिनट टू मिनट एक्सपोज कर दिया है। इंडिया टीवी लगातार पाकिस्तान को एक्सपोज कर रहा है। इस कारण पाकिस्तान परेशान हो गया है और बौखलाकर इंडिया टीवी की खबरें ब्लॉक कर रहा है।
पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकाने तबाह
भारत के सशस्त्र बलों ने मंगलवार-बुधवार को देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में बड़ा मिसाइल हमला किया था। इस हमले मे भारत ने लश्कर और जैश के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था और आतंकियों के कैंप को पूरी तरह से तबाह कर दिया था। भारत की इस कार्रवाई में बड़ी संख्या में आतंकियों के मारे जाने की खबर है।
भारत ने चलाया था ऑपरेशन सिंदूर
भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान के खिलाफ 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम का अभियान चलाया था। ये अभियान रात 1:04 बजे से 1:30 बजे तक चला। इन हमलों में स्कैल्प डीप-स्ट्राइक क्रूज मिसाइलें, हैमर स्मार्ट वेपन सिस्टम, गाइडेड बम किट जैसे कई हथियारों का इस्तेमाल किया गया था। भारत ने साफ कर दिया था कि इस हमले में किसी भी पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया था। सिर्फ आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की गई थी।
ये भी पढ़ें- VIDEO: 'ऑपरेशन सिंदूर' से बेचैन पाकिस्तान ने दागी 'मिसाइल', भारत ने हवा में ही हमले को किया नाकाम
राजनाथ सिंह का सर्वदलीय बैठक में बड़ा बयान, बोले- "पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन अभी जारी"