1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: 'ऑपरेशन सिंदूर' से बेचैन पाकिस्तान ने दागी 'मिसाइल', भारत ने हवा में ही हमले को किया नाकाम

VIDEO: 'ऑपरेशन सिंदूर' से बेचैन पाकिस्तान ने दागी 'मिसाइल', भारत ने हवा में ही हमले को किया नाकाम

 Reported By: Abhay Parashar Edited By: Malaika Imam
 Published : May 08, 2025 12:08 pm IST,  Updated : May 08, 2025 01:34 pm IST

'ऑपरेशन सिंदूर' के लॉन्च होने के बाद पाकिस्तान सीमा पर जबरदस्त गोलीबारी कर नागरिकों को निशाना बना रहा है। अब उसने भारत पर मिसाइल दागने की कोशिश की, जिसे हवा में उड़ा दिया गया।

पाकिस्तान के हमले को भारत ने किया नाकाम- India TV Hindi
पाकिस्तान के हमले को भारत ने किया नाकाम

'ऑपरेशन सिंदूर' के लॉन्च होने से बौखलाए पाकिस्तान ने सीमा पर गोलीबारी करने के बाद अब भारत पर 'मिसाइल' दागने की कोशिश की। भारत ने पाकिस्तानी मिसाइल हमला को नाकाम कर दिया। पाकिस्तानी मिसाइल को हवा में ही उड़ा दिया गया।

पंजाब में बॉर्डर से सटे अमृतसर में पाकिस्तान की मिसाइल को भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया। पंजाब पुलिस ने कहा कि हवा में ही मिसाइल नष्ट कर दी गई। जानकारी आई है कि इस मिसाइल के मुख्य टुकड़े को मक्खनविंडी गांव में ही डिस्पोज ऑफ किया जाएगा। चारों तरफ मिट्टी की बोरियां लगाई जा रही हैं। ट्रैक्टर से मिट्टी लाई गई है, जिनको कट्टो में भरा जा रहा है।

 

पहलगाम हमले का बदला, बेचैन हो उठा पाकिस्तान

बात दें कि भारत के आगे पाकिस्तान इस समय चारों खाने चित है और 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद से तो पाकिस्तान की बौखलाहट पीक पर है। भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले का ऐसा बदला लिया है, जिससे पूरा पाकिस्तान बेचैन हो उठा है। भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में घुसकर एयर स्ट्राइक की, जिसमें लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी अड्डों को तबाह कर दिया गया।

भारत के हमले से पाकिस्तान में तबाही

भारत ने इस हमले में स्कैल्प डीप-स्ट्राइक क्रूज मिसाइलें, हैमर स्मार्ट वेपन सिस्टम, गाइडेड बम किट और एक्सकैलिबर गोला-बारूद दागने वाली एम777 होवित्जर तोपों का इस्तेमाल कर आतंकियों के ठिकाने पर सटीक हमला कर पाकिस्तानी में तबाही मचा दी।

सीमा पर गोलीबारी कर नागरिकों को बना रहा निशाना

वहीं, पहलगाम हमले के बाद से ही LoC पर पाकिस्तान की तरफ से जबरदस्त गोलीबारी हो रही है। 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद से पाकिस्तान भारतीय चौकियों के साथ-साथ रिहायशी इलाकों में नागरिकों को भी निशाना बना रहा है, जिसमें पुंछ में 13 लोगों की मौत हो गई। पाकिस्तानी फायरिंग में 44 लोग घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत