1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Pallonji Mistry: मशहूर बिजनेसमैन पालोनजी मिस्त्री का निधन, 93 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Pallonji Mistry: मशहूर बिजनेसमैन पालोनजी मिस्त्री का निधन, 93 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jun 28, 2022 11:29 am IST,  Updated : Jun 28, 2022 12:55 pm IST

Pallonji Mistry: पालोनजी के निधन पर पीएम मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा, 'पालोनजी मिस्त्री के निधन से दुखी हूं। उन्होंने वाणिज्य और उद्योग की दुनिया में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत शुभचिंतकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। उनकी आत्मा को शांति मिले।'

Pallonji Mistry- India TV Hindi
Pallonji Mistry Image Source : FILE

Highlights

  • पालोनजी मिस्त्री का 93 साल की उम्र में मुंबई में निधन
  • पालोनजी के निधन पर पीएम मोदी ने दुख जताया
  • आयरिश महिला से की थी पालोनजी ने शादी, 13 बिलियन डॉलर थी नेटवर्थ

Pallonji Mistry:  कंस्ट्रक्शन सेक्टर के प्रमुख बिजनेसमैन और शापोरजी पालोनजी ग्रुप (Shapoorji Pallonji Group) के चेयरमैन रहे पालोनजी मिस्त्री का निधन हो गया है। वह 93 साल के थे और सोमवार रात उन्होंने मुंबई में आखिरी सांस ली। गौरतलब है कि शापोरजी पालोनजी ग्रुप को कंस्ट्रक्शन सेक्टर का महारथी माना जाता है। बिजनेस की दुनिया में पालोनजी मिस्त्री को काफी सम्मान दिया जाता था। वह सार्वजनिक मंचों पर नहीं आते थे और उन्हें दुनिया के सबसे गुमनाम अरबपतियों में से एक माना जाता रहा है।

पालोनजी के निधन पर पीएम मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा, 'पालोनजी मिस्त्री के निधन से दुखी हूं। उन्होंने वाणिज्य और उद्योग की दुनिया में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत शुभचिंतकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। उनकी आत्मा को शांति मिले।'

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उनके निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया, 'पालोनजी मिस्त्री, एक युग का अंत। जीवन की सबसे बड़ी खुशियों में से एक उनकी प्रतिभा, काम पर उनकी सज्जनता को देखना था। परिवार और उनके प्रियजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।'

आयरिश महिला से की थी पालोनजी ने शादी, इतनी थी नेटवर्थ 

पालोनजी ने एक आयरिश महिला से शादी की थी। इसके बाद वह आयरलैंड के नागरिक हो गए थे। हालांकि वह मुंबई के वाकव्श्वर में सागर किनारे वाले बंगले में काफी समय बिताते थे। फोर्ब्स के मुताबिक, पालोनजी की नेटवर्थ करीब 13 बिलियन डॉलर थी। वह अरबपतियों की लिस्ट में दुनियाभर में 125वें पायदान पर थे। 

आयरलैंड में पालोनजी के पास थी सबसे ज्यादा दौलत

चूंकि पालोनजी आयरलैंड के नागरिक हो गए थे, इसलिए यह भी जानना जरूरी है कि वह आयरलैंड के सबसे अमीर आदमियों में से एक थे। हालांकि पालोनजी का जन्म गुजरात के एक पारसी परिवार में हुआ था। उन्हें साल 2016 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

शापोरजी मिस्त्री संभालते थे पिता की विरासत

शापोरजी पालोनजी ग्रुप की कमान उनके बड़े बेटे शापोरजी मिस्त्री संभालते हैं। शापोरजी पालोनजी ग्रुप की स्थापना साल 1865 में की गई थी। ये ग्रुप कंस्ट्रक्शन, इंजीनियरिंग, रियल एस्टेट, इंफ्रास्ट्रक्चर, ऊर्जा, जल और वित्तीय सेवाओं के सेक्टर्स पर काम करता है। इस ग्रुप का कारोबार 50 देशों में फैला हुआ है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत