संसद के शीतकालीन सत्र के 14वें दिन दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण समेत कई अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। लोकसभा में नियम 193 के तहत कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, डीएमके सांसद कनिमोझी और बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण पर चर्चा की। संसद का शीतकालीन सत्र कुल 15 दिन का है। आखिरी दिन 19 दिसंबर को होगा। इस दौरान कई अहम बिल पास हो चुके हैं। हालांकि, अभी भी कई अहम मुद्दों पर चर्चा होनी है। बुधवार को सदन में जी राम जी बिल पेश किया गया था और गुरुवार को यह पास हो गया। इस पर विपक्षी नेताओं के विरोध के बाद कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने गुरुवार को जवाब दिया।