1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में उड़ान के दौरान हड़कंप, कॉकपिट का दरवाजा खोलने लगा यात्री, जानें फिर..

एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में उड़ान के दौरान हड़कंप, कॉकपिट का दरवाजा खोलने लगा यात्री, जानें फिर..

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Sep 22, 2025 03:38 pm IST,  Updated : Sep 23, 2025 12:07 am IST

बेंगलुरु से वाराणसी जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में तब हड़कंप मच गया, जब एक यात्री बीच उड़ान में कॉकपिट का दरवाजा खोलने लगा। पायलट ने डर के मारे दरवाजा लॉक कर दिया। जानें फिर क्या हुआ?

एयर इंडिया एक्सप्रेस- India TV Hindi
एयर इंडिया एक्सप्रेस Image Source : FILE PHOTO (AIR INDIA)

बेंगलुरु से वाराणसी आ रहे एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में पैसेंजर ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने की कोशिश की, जिससे विमान के अंदर हड़कंप मच गया। बड़ी बात ये है कि उस यात्री ने सही पासकोड भी डाला, लेकिन कैप्टन ने हाईजैक होने के डर से कॉकपिट का दरवाजा नहीं खोला। जानकारी के मुताबिक ऐसा करने वाला शख्स अपने आठ साथियों के साथ विमान में यात्रा कर रहा था। उसके साथ यात्रा कर रहे सभी नौ यात्रियों को सीआईएसएफ को सौंप दिया गया है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-1086 ने सोमवार की सुबह 8 बजे बेंगलुरु से वाराणसी के लिए उड़ान भरी थी। 

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कही ये बात

एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने कहा, "हमें वाराणसी जाने वाली हमारी एक उड़ान में हुई एक घटना के बारे में मीडिया रिपोर्टों की जानकारी है, जहां एक यात्री शौचालय ढूंढ़ते हुए कॉकपिट के प्रवेश क्षेत्र में पहुंच गया। हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और उनसे कोई समझौता नहीं किया गया है। लैंडिंग के समय संबंधित अधिकारियों को मामले की सूचना दे दी गई थी और फिलहाल इसकी जांच चल रही है।"

मजबूत है सुरक्षा प्रोटोकॉल-एयर इंडिया एक्सप्रेस

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने उड़ान में हुई घटनाओं के बारे में ज़ोर देकर कहा कि उसके मज़बूत सुरक्षा प्रोटोकॉल से "कोई समझौता नहीं किया गया"। लैंडिंग के समय संबंधित अधिकारियों को मामले की सूचना दे दी गई थी और अभी इसकी जांच चल रही है।" एयर इंडिया एक्सप्रेस के सूत्रों ने बताया कि उस यात्री को अब पुलिस के हवाले कर दिया गया है और उसे उड़ान के दौरान हुई उसकी इस दुर्घटना के लिए नो-फ्लाई सूची में डाला जा सकता है।


थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि उस व्यक्ति ने उड़ान के दौरान कॉकपिट का दरवाजा खोलने की कोशिश की थी। सिंह ने बताया, “उसे (कॉकपिट में प्रवेश की कोशिश करने वाले व्यक्ति को) उतरते ही गिरफ्तार कर लिया गया और हमें सौंप दिया गया। सभी नौ लोग बेंगलुरु के रहने वाले थे और तीर्थयात्रा के लिए वाराणसी आए थे। उनसे पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई उसके आधार पर की जाएगी।” 

ये भी पढ़ें:

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, याचिका हुई खारिज; जानें क्या था मामला

सिंगर जुबीन गर्ग के शव का असम में भी होगा पोस्टमार्टम, लोगों की डिमांड के बाद सीएम सरमा का ऐलान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत