1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लंदन से मुंबई आ रही थी Air India फ्लाइट, अचानक यात्री और केबिन क्रू मेंबर्स बीमार पड़े

लंदन से मुंबई आ रही थी Air India फ्लाइट, अचानक यात्री और केबिन क्रू मेंबर्स बीमार पड़े

 Published : Jun 24, 2025 08:19 am IST,  Updated : Jun 24, 2025 08:21 am IST

लंदन से मुंबई आ रही फ्लाइट में सवार यात्री और केबिन क्रू मेंबर्स सोमवार को बीमार पड़ गए। घटना पर विमान कंपनी ने बयान जारी किया है।

air india - India TV Hindi
बीच आसमान में एयर इंडिया के क्रू-मेंबर और यात्रियों की तबीयत बिगड़ गई। Image Source : FILE PHOTO

मुंबई: टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली विमानन कंपनी एयर इंडिया ने बताया कि लंदन से मुंबई आ रही उसकी उड़ान में सवार 5 यात्री और चालक दल के दो सदस्य सोमवार को बीमार पड़ गए। एयर इंडिया ने एक बयान में कहा कि सात में से दो यात्री और चालक दल के दो सदस्य अस्वस्थ महसूस कर रहे थे, जिन्हें आगमन के बाद आगे की जांच के लिए मेडिकल रूम में ले जाया गया। एविएशन कंपनी ने कहा कि बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई और घटना की जांच की जा रही है।

एयर इंडिया ने और क्या कहा?

एयर इंडिया ने विमान में सवार यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की कुल संख्या बताए बिना कहा, ‘‘लंदन हीथ्रो से मुंबई (23 जून) आने वाली उड़ान संख्या AI 130 में सवार पांच यात्रियों और चालक दल के दो सदस्यों ने उड़ान के विभिन्न चरणों के दौरान चक्कर आने और मतली महसूस होने की शिकायत की।’’ एविएशन कंपनी ने बताया कि विमान सुरक्षित रूप से मुंबई में उतरा, जहां एयर इंडिया की मेडिकल टीम तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए तैयार थीं। एयर इंडिया ने यह भी कहा कि उसने घटना की सूचना विमानन सुरक्षा नियामक, नागर विमानन महानिदेशालय को दे दी है। 

जयपुर से दुबई की फ्लाइट रद्द

वहीं, आपको बता दें कि 23 जून को ही एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में तकनीकी खराबी के चलते जयपुर से दुबई जाने वाली एक फ्लाइट रद्द कर दी गई थी। इस विमान में टेक ऑफ से ठीक पहले गड़बड़ी महसूस की गई। इसके बाद प्लेन को ठीक करने की सारी कोशिशें विफल रहीं। ऐसे में एयरलाइन ने फ्लाइट कैंसिल करने का फैसला किया। एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-195 को रद्द किया गया। यह फ्लाइट जयपुर से सुबह 5:30 बजे दुबई जाती है।

4 घंटे तक प्लेन में फंसे रहे यात्री

सोमवार के दिन सुबह छह बजे फ्लाइट दुबई रवाना हो रही थी। प्लेन बोर्डिंग के बाद टैक्सी-वे तक चला गया था। इसके बाद कैप्टन को तकनीकी खराबी पता चली। करीब 4 घंटे तक प्लेन को ठीक करने की कोशिश की गई, लेकिन प्लेन सही नहीं हुआ। इस दौरान यात्री प्लेन के अंदर ही बैठे रहे। जब प्लेन ठीक नहीं हुआ तो एयरलाइन ने फ्लाइट कैंसिल करने का फैसला किया। यात्रियों को आने वाले दिनों में टिकट कराने पर रिफंड का विकल्प दिया गया। (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

इंदौर में अचानक रनवे से वापस लौटी IndiGo की फ्लाइट, 140 यात्री थे सवार, सुबह 9 बजे उड़ान भरनी थी

एयर इंडिया के दो विमानों में परेशानी, त्रिवेंद्रम से दिल्ली की फ्लाइट कैंसिल, तिरुवनंतपुरम में इमरजेंसी लैंडिंग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत