Railway News: भारतीय रेलवे ने आज देशभर में चलने वाली 278 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। ऐसे में आज आप रेलवे स्टेशन के लिए निकल रहे हैं, तो उससे पहले ये जरूर चेक कर लें कि कहीं आपकी ट्रेन कैंसिल, डायवर्ट या रिशेड्यूल तो नहीं हो गई हैं। इन दिनों ज्यादातर ट्रेनें ठंड और कोहरे के चलते रद्द कर दी जा रही हैं। हालांकि, कुछ दिनों से घने कोहरे के साथ ठंड से भी राहत है। इसके अलावा बाकी ट्रेनों को परिचालन और मरम्मत कार्य के चलते रद्द किया गया है।
रेलवे ने आज 24 जनवरी 2023 को 278 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। इसके अलावा 29 ट्रेनों को रिशेड्यूल किया गया है, जबकि 8 ट्रेनों डायवर्ट किया गया है। भारतीय रेलवे ने नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम की वेबसाइट पर कैंसिल सभी ट्रेनों की लिस्ट जारी की है। आप यहां भी कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट चेक कर सकते हैं।
रद्द हुईं ट्रेनों की लिस्ट यहां करें चेक
ये भी पढ़ें-
संपादक की पसंद