1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बांग्लादेश से भारतीय सीमा पर पहुंचे मरीज, मदद के लिए BSF ने बढ़ाया हाथ, इलाज के लिए भेजा बेंगलुरु

बांग्लादेश से भारतीय सीमा पर पहुंचे मरीज, मदद के लिए BSF ने बढ़ाया हाथ, इलाज के लिए भेजा बेंगलुरु

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Aug 06, 2024 11:23 pm IST,  Updated : Aug 06, 2024 11:23 pm IST

बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता के बीच एक मरीज को उसके बेटे ने एम्बुलेंस में भारतीय सीमा तक पहुंचाया। बीएसएफ की मदद से मरीज को बेहतर इलाज के लिए बेंगलुरु ले जाया गया।

बांग्लादेशी मरीज- India TV Hindi
बांग्लादेशी मरीज Image Source : IANS

बांग्लादेश में राजनीतिक उथल-पुथल के बाद भी हिंसा जारी है। इस बीच, बांग्लादेश से एक मानसिक रूप से विकलांग मरीज को उसके बेटे ने एम्बुलेंस में भारतीय सीमा तक पहुंचाया, जहां से मरीज को बीएसएफ की मदद से बेहतर इलाज के लिए बेंगलुरु ले जाया गया। मरीज के बेटे ने कहा कि बांग्लादेश में अशांत हालात में काफी परेशानी झेलने के बाद वे अपने पिता को लेकर भारत आए और बीएसएफ ने उनके साथ उनके पिता के इलाज के लिए मदद का हाथ बढ़ाया।

बता दें कि भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पूरी तरह से बंद है। दोनों देशों के बीच संचार के साधन के रूप में मैत्री एक्सप्रेस को निलंबित कर दिया गया है। व्यापार और चिकित्सा उपचार के लिए दोनों देशों के बीच यात्रा करने वाले हजारों लोग मुश्किल में हैं। ऐसी जटिल स्थिति में चिकित्सा पाने वाले और अन्य लोगों का सामान्य जीवन पूरी तरह से चरमरा गया है।

बांग्लादेश नहीं लौट पा रहे यात्री

बांग्लादेश में जारी हिंसा की वजह से पश्चिम बंगाल के कूचबिहार के चंगराबांधा सीमा पर स्थिति मंगलवार को शांतिपूर्ण रहा, लेकिन इमीग्रेशन चेकपोस्ट बंद होने के चलते बांग्लादेशी यात्री फंस गए। इसके अलावा बुरीमारी के इमीग्रेशन चेक पोस्ट बंद होने के कारण भारत आए यात्री अभी भी बांग्लादेश नहीं लौट पा रहे हैं। इस वजह से चंगराबांधा इमीग्रेशन चेक पोस्ट पर दो बांग्लादेशी नागरिक फंसे हुए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मेखलीगंज पुलिस के सीआई अभिजीत सरकार और ओसी मणिभूषण सरकार मौके पर पहुंचे।

बांग्लादेश में सेना के हाथ में कमान

उधर, बांग्लादेश के बुरीमारी लैंड पोर्ट पर भी 207 भारतीय ट्रक के साथ फंसे हुए हैं। बांग्लादेश में हिंसा और राजनीतिक अस्थिरता की वजह से दोनों देशों के बीच व्यापार और आवागमन प्रभावित हो रहा है। बता दें कि प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे के बाद पड़ोसी देश बांग्लादेश में सबकुछ अभी भी वहां की सेना के हाथ में है। (IANS)

ये भी पढ़ें-

"माफी गलतियों के लिए होती है, अपराधों के लिए नहीं", बेअदबी मामले में CM मान का सुखबीर बादल पर निशान

कौन हैं टिम वाल्ज? जिन्हें कमला हैरिस ने बनाया अपना उपराष्ट्रपति का कैंडिडेट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत