1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PFI Banned: अब PFI का Twitter अकाउंट बैन, सरकार की शिकायत पर एक्शन

PFI Banned: अब PFI का Twitter अकाउंट बैन, सरकार की शिकायत पर एक्शन

 Reported By: Abhay Parashar @abhayparashar
 Published : Sep 29, 2022 09:25 am IST,  Updated : Sep 29, 2022 03:20 pm IST

PFI Banned: पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर बैन लगाने के बाद अब उसके ट्विटर अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सरकार की शिकायत पर ट्विटर इंडिया ने यह एक्शन लिया है।

PFI का Twitter अकाउंट बैन- India TV Hindi
PFI का Twitter अकाउंट बैन Image Source : INDIA TV

Highlights

  • सरकार की शिकायत पर ट्विटर इंडिया ने लिया एक्शन
  • पीएफआई पर केंद्र सरकार ने लगाया है 5 साल का प्रतिबंध

PFI Banned: पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर बैन लगाने के बाद अब उसके ट्विटर अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सरकार की शिकायत पर ट्विटर इंडिया ने यह एक्शन लिया है। PFI इंडिया के ट्विटर अकाउंट के अलावा PFI की टॉप लीडरशीप जिसमें अनीस अहमद जनरल सेक्रेटरी और OMA salam नेशनल चेयरमैन का अकाउंट भी ट्विटर इंडिया ने बैन कर दिया है। इन दोनों को छापे के दौरान NIA ने गिरफ्तार किया था।

PFI पर पांच साल का बैन 

इससे पहले कल पीएफआई पर केंद्र सरकार ने पांच साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया था। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से मंगलवार देर रात जारी एक अधिसूचना में कहा गया इस संगठन के कुछ संस्थापक सदस्य ‘स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया’ (सिमी) के नेता हैं और पीएफआई के जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) से भी जुड़े हैं। जेएमबी और सिमी दोनों ही प्रतिबंधित संगठन हैं।

PFI के कुछ कार्यकर्ता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय

अधिसूचना में कहा गया कि पीएफआई के ‘इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया’ (आईएसआईएस) जैसे आतंकवादी संगठनों के साथ संबंधों के भी कई मामले सामने आए हैं। अधिसूचना में दावा किया गया कि पीएफआई और उसके सहयोगी या मोर्चे देश में असुरक्षा होने की भावना फैलाकर एक समुदाय में कट्टरता को बढ़ाने के लिए गुप्त रूप से काम कर रहे हैं, जिसकी पुष्टि इस तथ्य से होती है कि पीएफआई के कुछ कार्यकर्ता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय आतंकवादी संगठनों में शामिल हुए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत