1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पीएम मोदी ने युद्ध के बीच ईरान को दी ईद की मुबारकबाद, राष्ट्रपति पेजेश्कियन से की फोन पर बात

पीएम मोदी ने युद्ध के बीच ईरान को दी ईद की मुबारकबाद, राष्ट्रपति पेजेश्कियन से की फोन पर बात

 Published : Mar 21, 2026 04:28 pm IST,  Updated : Mar 21, 2026 05:14 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युद्ध के बीच ईरान के राष्ट्रपति से फोन पर बात की है। पीएम मोदी ने ईद की मुबारकबाद के साथ ही युद्ध के मुद्दों पर भी बात की है।

पीएम मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन- India TV Hindi
पीएम मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन Image Source : PTI AND AP

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युद्ध के बीच ईरान को ईद की मुबारकबाद दी है। पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति डॉक्टर मसूद पेज़ेश्कियन से फोन पर बात की है। इस दौरान उन्होंने ईद और नवरोज की शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि हमने उम्मीद जताई कि यह त्योहारों का मौसम पश्चिम एशिया में शांति, स्थिरता और समृद्धि लेकर आएगा। 

क्षेत्रीय स्थिरता के लिए खतरा

इसके साथ ही पीएम मोदी ने ईरान में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों की निंदा की, जो क्षेत्रीय स्थिरता के लिए खतरा पैदा करते हैं और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं को बाधित करते हैं। 

पीएम मोदी ने की ईरान की सराहना

पीएम मोदी ने नेविगेशन की स्वतंत्रता की रक्षा करने और यह सुनिश्चित करने के महत्व को दोहराया कि शिपिंग मार्ग खुले और सुरक्षित रहें। ईरान में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और संरक्षा के लिए ईरान के निरंतर समर्थन की सराहना की।

चौथे हफ्ते में प्रवेश कर गया युद्ध

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध अपने चौथे हफ्ते में प्रवेश कर गया है। अमेरिका और इजरायल की संयुक्त सेनाओं ने 28 फरवरी 2026 को ईरान पर आश्चर्यजनक हवाई हमलों की शुरुआत की थी, जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मारे गए थे। इसके बाद से संघर्ष तेजी से बढ़ा है और अब यह पूर्ण पैमाने पर युद्ध में बदल चुका है।

धूमधाम से मनाया जा रहा ईद का त्योहार

आज भारत समेत विश्व के कई देशों में मुस्लिम समुदाय ईद का त्योहार बड़े उत्साह और धूमधाम से मना रहे हैं। यह पवित्र पर्व रमजान के एक महीने के रोजों के सफल समापन के बाद मनाया जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत