1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज पर PM मोदी ने लहराया तिरंगा, चिनाब पुल का उद्घाटन कर J-K को दिया बड़ा तोहफा

दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज पर PM मोदी ने लहराया तिरंगा, चिनाब पुल का उद्घाटन कर J-K को दिया बड़ा तोहफा

 Updated : Jun 06, 2025 03:05 pm IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज जम्मू-कश्मीर को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने चिनाब पुल और अंजी पुल का लोकार्पण किया जिसका सपना करोड़ों भारतवासी वर्षों से देख रहे थे।

चिनाब पुल पर तिरंगा...- India TV Hindi
चिनाब पुल पर तिरंगा लहराते हुए पीएम मोदी। Image Source : INDIA TV

पहलगाम आतंकी हमले के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार जम्मू-कश्मीर दौरे पर पहुंचे हैं। पीएम ने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल चिनाब का उद्धाटन किया। उन्होंने चिनाब ब्रिज का जायजा भी लिया और इसको बनाने वाले कामगारों से बातचीत की। इसके बाद उन्होंने इसी ट्रैक पर बने अंजी ब्रिज का भी लोकार्पण किया। ये देश का पहला ऐसे रेलवे ब्रिज है जो केबल स्टेड तकनीक पर बना है। यह ऐतिहासिक पुल न सिर्फ कश्मीर घाटी को पूरे भारत से जोड़ेगा, बल्कि क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक विकास को भी नई गति देगा। साथ ही प्रधानमंत्री ने कटरा और श्रीनगर को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस ट्रेन के जरिये जम्मू से श्रीनगर का रास्ता केवल 3 घंटे का रह जाएगा। पीएम मोदी ने आज जम्मू-कश्मीर में 46 हजार करोड़ की परियोजना का उद्घाटन किया।

PM Modi Jammu Kashmir Visit Highlights

Auto Refresh
Refresh
  • 2:14 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    चिनाब पुल, एफिल टॉवर से भी ऊंचा- PM मोदी

    चिनाब ब्रिज, दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज है। ये ब्रिज, एफिल टॉवर से भी ऊंचा है। अब लोग चिनाब ब्रिज के जरिए कश्मीर देखने तो जाएंगे ही, साथ ही ये ब्रिज भी अपने आप में एक आकर्षक टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनेगा। चिनाब ब्रिज हो या फिर आंजी ब्रिज ये जम्मू-कश्मीर की समृद्धि का जरिया बनेंगे। इससे टूरिज्म तो बढ़ेगा ही इकोनॉमी के दूसरे सेक्टर्स को भी लाभ होगा। जम्मू कश्मीर की रेल कनेक्टिविटी दोनों क्षेत्रों के कारोबारियों के लिए नए अवसर बनाएगी- पीएम मोदी

  • 1:53 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    अब कश्मीर के विकास को नई गति मिलेगी- PM मोदी

    जम्मू-कश्मीर को दो नए भारत ट्रेन मिली हैं। थोड़ी देर पहले मुझे चिनाब ब्रिज और अंजी ब्रिज का लोकार्पण करने का अवसर मिला है। आज ही दो नई वंदे भारत ट्रेनें जम्मू कश्मीर को मिली है। जम्मू में नए मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास हुआ है। 46,000 करोड़ रुपये की ये परियोजनाएं जम्मू और कश्मीर के विकास को नई गति देंगे- पीएम मोदी

     

  • 1:51 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    'इस प्रोजेक्‍ट के रास्‍ते में काफी चुनौतियां थीं, लेकिन...'

    कटरा की रैली में पीएम मोदी ने कहा कि ये रेल लाइन प्रोजेक्‍ट सिर्फ नाम नहीं है, जम्‍मू-कश्‍मीर के नए सामर्थ्य की पहचान है। इस प्रोजेक्‍ट के रास्‍ते में काफी चुनौतियां थीं, लेकिन हमने सभी चुनौतियों को पार करते हुए इस काम को पूरा किया। कश्मीर से कन्याकुमारी अब रेलवे के लिए हकीकत बन गया है, जो कभी सपना हुआ करता था। उधमपुर, श्रीनगर, बारामूला, ये रेल लाइन प्रोजेक्ट सिर्फ प्रोजेक्ट का नाम नहीं हैं, ये बल्कि भारत के सामर्थ्य की प्रतीक है।

  • 1:47 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    'माता वैष्णो देवी के आर्शीवाद से आज वादिए कश्मीर भारत के रेल नेटवर्क से जुड़ गई'

    आज का ये कार्यक्रम भारत की एकता और भारत की इच्छाशक्ति का विराट उत्सव है। माता वैष्णो देवी के आर्शीवाद से आज वादिए कश्मीर भारत के रेल नेटवर्क से जुड़ गई है। हम कहते आए हैं कि कश्मीर से कन्याकुमारी और ये अब रेलवे नेटवर्क के लिए हकीकत बन गया है- PM मोदी

     

  • 1:45 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    'हमारी सरकार ने चुनौती को चुनौती देने का रास्ता चुना'

    अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में तेजी से विकास हो रहा है, आज भारत की एकता-इच्छा शक्ति का विराट उत्सव है। हमारी सरकार ने चुनौती को चुनौती देने का रास्ता चुना। जम्मू-कश्मीर के लाखों लोगों का सपना पूरा हुआ।

  • 1:25 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए तरक्की की नई मशाल जलाई गई है

    चिनाब ब्रिज उद्घाटन के बाद कटरा में आयोजित जनसभा में ले. गवर्नर मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए  तरक्की की नई मशाल जलाई गई है

     

  • 1:15 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    उमर अब्दुल्ला ने पीएम मोदी की तारीफ की

    जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने चिनाब ब्रिज के उद्घाटन के अवसर पर अपने संबोधन में पीएम मोदी की तारीफ की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 46,000 करोड़ रुपए से अधिक लागत की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण के कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

     

  • 12:56 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    पीएम मोदी ने कटरा रेलवे स्टेशन से कटरा और श्रीनगर को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अब लोग कटरा से श्रीनगर तक सीधे ट्रेन से सफर कर पाएंगे। कटरा से 2 ट्रेनें हफ्ते में 6 दिन श्रीनगर के लिए रवाना होंगी। इसका किराया भी 1000 रुपये से कम है। इससे पहले उन्होंने ट्रेन में सवार स्कूली बच्चों से बातचीत की। उन्होंने ट्रेन में मौजूद रेलवे कर्मचारियों से भी बातचीत की।

     

  • 12:44 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    कटरा पहुंचे पीएम मोदी, वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी

    पीएम मोदी चिनाब पुल और अंजी पुल के उद्घाटन के बाद कटरा पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में वह कश्मीर को जम्मू से जोड़ने वाली वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे। पीएम मोदी जिस वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने वाले हैं वो बेहद खास है। इस वंदे भारत में हाईटैक सुविधाएं मिलेंगी। 

  • 12:34 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    PM मोदी ने अंजी पुल का उद्घाटन किया

    पीएम मोदी ने भारत के पहले केबल-स्टेड रेल पुल अंजी पुल का उद्घाटन किया। इस दौरान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, सीएम उमर अब्दुल्ला और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे।

  • 12:12 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    PM मोदी ने किया चिनाब पुल का उद्घाटन

    पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल का उद्घाटन किया तो नजारा मनमोह लेने वाला था। इस दौरान जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और रेलवे मंत्री अश्विणी वैष्णव भी मौजूद रहे। इससे पहले पीएम ने चिनाब ब्रिज का जायजा लिया और इसको बनाने वाले कामगारों से बातचीत भी की।

     

  • 11:51 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    PM मोदी ने चिनाब ब्रिज का निरीक्षण किया

    पीएम मोदी कश्‍मीर के चिनाब ब्रिज पर पहुंच गए हैं। उन्होंने यूएसबीआरएल (उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक) परियोजना पर एक प्रदर्शनी देखने के दौरान जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से बात की। उन्होंने परियोजना पर काम करने वाले लोगों के साथ भी बातचीत की।

  • 11:23 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    जम्मू-कश्मीर पहुंचे PM मोदी

    पीएम मोदी जम्मू-कश्मीर पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में कश्मीर घाटी को सबसे बड़ी सौगात मिलने जा रही है। चिनाब पुल और अंजी पुल का लोगों को बेसब्री से आज का इंतजार था। वहीं, वंदे भारत ट्रेन में बैठे लोकल पैसेंजर बेहद एक्साइटेड हैं। इस सफर को कश्मीर के विकास में मील का पत्थर बता रहे हैं।

     

  • 11:01 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    पीएम मोदी के जम्‍मू-कश्‍मीर दौरे से पहले रामबन के संगलदान रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी है। पीएम मोदी आज चिनाब पुल का उद्घाटन करेंगे और पुल के डेक का दौरा करेंगे। इसके बाद वह अंजी पुल का दौरा करेंगे और उसका उद्घाटन करेंगे। दोपहर करीब 12 बजे वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद, वह कटरा में 46,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

  • 10:27 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    थोड़ी देर में जम्मू-कश्मीर पहुंचेंगे PM मोदी

    पीएम मोदी थोड़ी देर में जम्मू-कश्मीर पहुंचने वाले हैं जहां वह दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल की शुरुआत करने वाले हैं। पीएम मोदी  चिनाब ब्रिज और अंजी ब्रिज की शुरुआत करेंगे। साथ ही कटरा से श्रीनगर के लिए शुरू होने जा रही वंदे भारत को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला जम्मू-कश्मीर दौरा है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी जम्मू-कश्मीर की धरती से आज पाकिस्तान को कड़ा संदेश देंगे।

  • 9:11 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    कश्मीर वाली वंदे भारत क्यों है खास?

    पीएम मोदी जिस वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने वाले हैं वो भी बेहद खास है। इस वंदे भारत में हाईटैक सुविधाएं मिलेंगी। इस मॉडर्न वंदे भारत में चेयर कार का किराया 715 जबकि एग्ज़िक्यूटिव क्लास का किराया 1320 रुपये है इसमें एंट्री फीज़िंग तकनीक, सब ज़ीरो कंडीशन में हीटिंग सिस्टम, 360 डिग्री पर घूमने वाली सीटें और मोबाइल चार्जिंग के लिए USB पोर्ट होगा। यात्रियों को शुद्ध शाकाहारी भोजन के साथ साथ स्थानीय व्यंजन भी परोसे जाएंगे। श्रीनगर से कटरा तक का सफर अब केवल चार घंटे का रह गया है।

  • 9:05 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    उत्साहित हैं कटरा के छात्र, PM मोदी का कर रहे इंतजार

    कटरा में पीएम मोदी दोपहर 12 बजे वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे। इस मौके पर कटरा के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र खासे उत्साहित हैं और बेसब्री से पीएम मोदी का इंतजार कर रहे हैं।

    pm modi jammu visit
    Image Source : PTIपीएम मोदी का इंतजार करते स्टूडेंट्स

  • 7:38 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    ये है PM मोदी का पूरा शेड्यूल

    10.00 AM: जम्‍मू-कश्‍मीर के उधमपुर वायुसेना स्टेशन पर पहुंचेंगे।
    11.00 AM: चिनाब नदी पर बने पुल के लिए प्रस्थान और इसका उद्घाटन।
    11.30 AM: चिनाब पुल से केबल स्टे ब्रिज तक ट्रेन यात्रा।
    11.45 AM: परियोजना में शामिल सेवानिवृत्त व्यक्तियों सहित इंजीनियरों के साथ बातचीत।
    12.00 PM: कटरा स्टेडियम में पहुंचेंगे।
    12.30 AM: रैली को संबोधित करने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

  • 7:35 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    एफिल टावर से भी ऊंचा है चिनाब ब्रिज

    चिनाब ब्रिज पेरिस के एफिल टावर से भी 35 मीटर ऊंचा है। मोदी सरकार के कार्यकाल में पहाड़ी इलाकों में ट्रैक बिछाने का काम शुरू किया गया और आज इसका उद्घाटन मोदी सरकार की उपलब्धियों की लिस्ट में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाने वाला है। 

    chenab bridge
    Image Source : INDIA TVचिनाब पुल

  • 7:34 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    इंजीनियर्स का उत्कृष्ट नमूना हैं चिनाब और अंजी ब्रिज

    चिनाब ब्रिज और अंजी ब्रिज दोनों ही इंजीनियर्स का उत्कृष्ट नमूना हैं। दोनों ही कश्मीर घाटी की लाइफ लाइन बनने जा रही हैं। एक तरफ दुनिया का सबसे ऊंचा पुल है तो दूसरी तरफ पहला केबल ब्रिज है जिस पर रेल गाड़ी फर्राटा भरेगी। दोनों एक ही ट्रैक पर बने हैं और दोनों हिमालय की पीर पंजाल रेंज में अडिग खड़े हैं।

    anji bridge
    Image Source : INDIA TVअंजी ब्रिज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत