1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM मोदी ने श्रीलंका की प्रधानमंत्री से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा

PM मोदी ने श्रीलंका की प्रधानमंत्री से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Oct 17, 2025 11:06 pm IST,  Updated : Oct 17, 2025 11:06 pm IST

पीएम मोदी ने शुक्रवार को श्रीलंका की प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या से मुलाकात की। इस दौरान कई मुद्दों पर दोनों नेताओं के बीच चर्चा की गई।

पीएम मोदी ने श्रीलंका की प्रधानमंत्री से की मुलाकात।- India TV Hindi
पीएम मोदी ने श्रीलंका की प्रधानमंत्री से की मुलाकात। Image Source : X/NARENDRAMODI

श्रीलंका की प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या ने इन दिनों अपने भारत दौरे पर हैं। इस दौरान शुक्रवार को उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच विकास से जुड़े मुद्दों पर सहयोग और भारतीय मछुआरों के कल्याण जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। श्रीलंका की पीएम अमरसूर्या ने यहां पीएम मोदी से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। 

पीएम मोदी ने एक्स पर दी जानकारी

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘श्रीलंका की प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या का स्वागत करते हुए मुझे खुशी हो रही है। बैठक में शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, नवाचार, विकास से जुड़े मुद्दों पर सहयोग और हमारे मछुआरों के कल्याण समेत कई विषयों पर चर्चा हुई।’’ पीएम मोदी ने कहा, ‘‘करीबी पड़ोसी होने के नाते हमारा सहयोग हमारे दोनों देशों के लोगों और साझा क्षेत्र की समृद्धि के लिए बहुत महत्व रखता है।’’ 

श्रीलंका की पीएम का तीन दिवसीय भारत दौरा

बता दें कि श्रीलंका की पीएम हरिनी अमरसूर्या गुरुवार से तीन दिवसीय दौरे पर भारत आई हैं। शीर्ष पद का कार्यभार संभालने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है। अमरसूर्या की भारत यात्रा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की श्रीलंका यात्रा के छह महीने बाद हो रही है। अमरसूर्या ने शिक्षा और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं का पता लगाने के लिए आईआईटी दिल्ली का भी दौरा किया। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज का भी दौरा किया। 

हिंदू कॉलेज का अमरसूर्या ने किया दौरा

श्रीलंका की प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या ने अपने पूर्व संस्थान हिंदू कॉलेज में अपने छात्र जीवन की यादें ताजा कीं। कॉलेज की प्रतिष्ठित पूर्व छात्रा अमरसूर्या ने 1991 से 1994 तक दिल्ली विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र में स्नातक की पढ़ाई की। अमरसूर्या के आगमन पर परिसर के संकाय सदस्यों एवं छात्रों में काफी उत्साह देखा गया और श्रीलंकाई प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए दीवारों और गलियारों में बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए। अमरसूर्या के परिसर में पहुंचने पर प्रधानाचार्य अंजू श्रीवास्तव ने उनका स्वागत किया।

यह भी पढ़ें- 

VIDEO: चमोली में हादसा, कुबेर पर्वत पर टूटा ग्लेशियर; मची अफरा-तफरी

इंडिया टीवी के 'चुनाव मंच' पर पहुंचे सम्राट चौधरी, सीट शेयरिंग के विवाद पर खुलकर दिया जवाब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत