1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, एक्स पर पोस्ट कर कही ये बात

पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, एक्स पर पोस्ट कर कही ये बात

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 14, 2024 10:31 am IST,  Updated : Nov 14, 2024 10:39 am IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अपर्ति की। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर- India TV Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर Image Source : PTI

आप सभी को पता ही होगा कि आज भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती है। उन्हें बच्चों से खास लगाव था और यही कारण है कि हम हर साल 14 नवंबर को 'बाल दिवस' के तौर पर मनाते हैं। आज उनकी जयंती पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। आइए आपको बताते हैं कि पीएम मोदी ने क्या पोस्ट किया।

PM मोदी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को दी श्रद्धांजलि

आज पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के मौके पर पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है, 'मैं हमारे पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।' आपको बता दें कि आधुनिक भारत के निर्माता कहे जाने वाले पंडित जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से बेहद लगाव था और बच्चे उन्हें बहुत प्यार से 'चाचा नेहरू' भी बुलाते थे। यही कारण है कि उनकी जयंती को हम लोग बाल दिवस के रूप में मनाते हैं।

बाल दिवस से जुड़ी जानकारी

आपको बता दें कि भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में 14 नवंबर 1889 को हुआ था, उन्हें बच्चों से बहुत ही लगाव था। बच्चे भी उन्हें बहुत पसंद करते थे और उन्हें प्यार से 'चाचा नेहरू' बुलाते थे। यही कारण है कि 14 नवंबर को बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है। हमारे देश में 1964 से पहले तक बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता था मगर पंडित जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद बाल दिवस उनके जन्मदिन यानी 14 नवंबर को मनाने का फैसला लिया गया।

(इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें-

नौसेना के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, भाई-बहन ने एक ही समय में संभाली युद्धपोतों की कमान

कोहरे ने रोका रेलव का पहिया: दिल्ली आने वाली ये 12 ट्रेनें लेट, देख लें लिस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत