1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM मोदी आज करेंगे सांसदों के नए 'आशियाने' का उद्घाटन, जानें क्या-क्या हैं सुविधाएं

PM मोदी आज करेंगे सांसदों के नए 'आशियाने' का उद्घाटन, जानें क्या-क्या हैं सुविधाएं

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Aug 10, 2025 11:21 pm IST,  Updated : Aug 11, 2025 12:03 am IST

पीएम मोदी सोमवार को संसद सदस्यों के लिए नवनिर्मित बहुमंजिला फ्लैटों का उद्घाटन करेंगे। हर फ्लैट लगभग 5,000 वर्ग फुट का है, जिसमें सांसदों के रहने और काम करने दोनों के लिए भरपूर जगह है।

संसद सदस्यों के लिए नवनिर्मित बहुमंजिला फ्लैटों का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- India TV Hindi
संसद सदस्यों के लिए नवनिर्मित बहुमंजिला फ्लैटों का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Image Source : PTI

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को सुबह लगभग 10 बजे बाबा खड़क सिंह मार्ग, नई दिल्ली में संसद सदस्यों के लिए नवनिर्मित 184 टाइप-VII बहुमंजिला फ्लैटों का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री अपने आवास परिसर में सिंदूर का एक पौधा लगाएंगे। प्रधानमंत्री इस मौके पर श्रमजीवियों को संबोधित करेंगे। वे उपस्थित जनसमूह से भी बातचीत करेंगे।

इस परिसर को आत्मनिर्भर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है और यह संसद सदस्यों की कार्यात्मक जरूरतों को पूरा करने के लिए आधुनिक सुविधाओं की पूरी श्रृंखला से सुसज्जित है। हरित प्रौद्योगिकी को सम्मिलित करते हुए यह परियोजना जीआरआईएचए 3-स्टार रेटिंग के मानकों का पालन करती है और राष्ट्रीय भवन संहिता (एनबीसी) 2016 का अनुपालन करती है।

संसद सदस्यों के लिए नवनिर्मित बहुमंजिला फ्लैट्स
Image Source : PTIसंसद सदस्यों के लिए नवनिर्मित बहुमंजिला फ्लैट्स

क्या-क्या हैं सुविधाएं?

  1. इन फ्लैटों को पर्यावरण को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें हरित तकनीक का इस्तेमाल हुआ है, जिससे ऊर्जा की बचत होगी, रिन्यूएबल एनर्जी बनेगी और कचरे का सही तरीके से प्रबंधन होगा।
  2. इन इमारतों को बनाने के लिए खास और उन्नत निर्माण तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे ये बहुत मजबूत हैं और भूकंप-रोधी भी हैं। साथ ही, यहां एक मजबूत सुरक्षा प्रणाली भी लगाई गई है।
  3. यह परिसर दिव्यांगजनों के लिए भी पूरी तरह से सुविधाजनक है, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।
  4. हर फ्लैट लगभग 5,000 वर्ग फुट का है, जिसमें सांसदों के रहने और काम करने दोनों के लिए भरपूर जगह है।
  5. परिसर में कार्यालयों, कर्मचारियों के आवास और एक कम्युनिटी सेंटर के लिए भी अलग से जगह दी गई है, जिससे सांसदों को अपना काम करने में मदद मिलेगी।

यह परियोजना इसलिए शुरू की गई, क्योंकि सांसदों के लिए अच्छे आवास की कमी थी। कम जगह होने के कारण, बिल्डिंग को ऊंचा बनाया गया है, ताकि जमीन का बेहतर उपयोग हो सके और रखरखाव का खर्च भी कम हो।

ये भी पढ़ें-

अरब सागर में भारत-पाकिस्तान की नौसेना होंगी आमने-सामने, तनाव के बीच बढ़ी हलचल

Explainer: मुहम्मद बिन तुगलक को क्यों कहा गया "संत और शैतान", क्या वह दोहरे व्यक्तित्व का शख्स था?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत