PM Narendra Modi Govt 8 Years : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 8 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी देश भर में जश्न मना रही है। इस सिलसिले में बीजेपी केंद्र सरकार के बड़े-बड़े कामों को देश के हर शहर, हर गांव, हर बूथ तक पहुंचा रही है। वहीं विपक्ष महंगाई, रोज़गार और पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों को लेकर लगातार मोदी सरकार को निशाना बना रहा है। जाहिर है इन सबके बीच लोगों के मन में एक ही सवाल है कि मोदी सरकार के 8 साल में देश क्या बदला है? पिछले 8 साल में मोदी सरकार ने कितने कमाल किए और मोदी सरकार पर कितने सवाल उठे। मोदी ने आठ साल में देश में क्या बदला, और क्या नहीं बदल पाए। मोदी सरकार के मंत्रियों और अलग-अलग क्षेत्र के दिग्गजों के साथ इन्हीं सवालों पर इंडिया टीवी संवाद के मंच पर चर्चा जारी है।