1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अबू धाबी के क्राउन प्रिंस और पीएम मोदी के बीच हैदराबाद हाउस में हुई बैठक

अबू धाबी के क्राउन प्रिंस और पीएम मोदी के बीच हैदराबाद हाउस में हुई बैठक

 Published : Sep 09, 2024 12:57 pm IST,  Updated : Sep 09, 2024 12:59 pm IST

अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरान क्राउन प्रिंस और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच हैदराबाद हाउस में बैठक हुई है।

Abu Dhabi Crown Prince and PM Narendra Modi- India TV Hindi
Abu Dhabi Crown Prince and PM Narendra Modi Image Source : @MEAINDIA (X)

Abu Dhabi Crown Prince India Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने हैदराबाद हाउस में बैठक की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, "एक करीबी दोस्त का गर्मजोशी से स्वागत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का स्वागत किया।"

आधिकारिक यात्रा पर भारत आए हैं क्राउन प्रिंस 

अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान आधिकारिक यात्रा पर भारत आए हैं। यह क्राउन प्रिंस के रूप में उनकी पहली भारत यात्रा है। क्राउन प्रिंस के साथ यूएई सरकार के कई मंत्री और एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी आया है। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी करेंगे मुलाकात

क्राउन प्रिंस का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी मिलने का कार्यक्रम है। वो मंगलवार को एक बिजनेस फोरम में हिस्सा लेने मुंबई भी जाएंगे। हाल के वर्षों में भारत और यूएई के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी राजनीति, व्यापार, निवेश, कनेक्टिविटी, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, शिक्षा और संस्कृति सहित कई क्षेत्रों में गहरी हुई है। क्राउन प्रिंस की यात्रा भारत-यूएई द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेगी और नए और उभरते क्षेत्रों में साझेदारी के लिए रास्ते खोलेगी।

यह भी पढ़ें:

रूस चांद पर लगाने जा रहा है बड़ी छलांग, बनाएगा न्यूक्लियर पावर प्लांट; भारत और चीन भी देंगे साथ

इजराइली सेना ने मध्य सीरिया में किया घातक हमला, भीषण गोलीबारी में 4 चार लोगों की मौत; 13 घायल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत