1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पंजाब में मजदूर यूनियन के लोगों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, सीएम आवास की ओर कर रहे थे मार्च

पंजाब में मजदूर यूनियन के लोगों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, सीएम आवास की ओर कर रहे थे मार्च

 Written By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Nov 30, 2022 05:38 pm IST,  Updated : Nov 30, 2022 05:58 pm IST

राज्यभर से आए मजदूर संगठन के लोग जब मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़े तभी पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर धक्का-मुक्की भी हुई। इसके बाद पुलिस ने लाठीजार्ज कर दिया, जिससे कई मजदूर घायल हो गए।

 पंजाब में मजदूर यूनियन के लोगों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज- India TV Hindi
पंजाब में मजदूर यूनियन के लोगों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज Image Source : ANI

पंजाब में पुलिस ने मजदूर यूनियन के लोगों पर जमकर डंडे बरसाए हैं। ये लोग अपनी विभिन्न मांगों को लेकर संगरूर में मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास की ओर कूच कर रहे थे तभी पुलिस ने इनपर हमला कर दिया। इस घटना में कुछ मजदूरों के घायल होने की खबर है। 

SSP सुरिंदर लांबा के मुताबिक पुलिस ने कोई लाठीचार्ज नहीं किया। प्रदर्शनकारियों के एक आक्रामक गुट से हाथापाई हुई है। उन्होंने कहा, "यहां पर कोई लाठीचार्ज नहीं किया गया और विरोध शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। प्रदर्शनकारियों के एक आक्रामक गुट ने हाथापाई की, जिसे बाद में पुलिस ने नियंत्रित किया। हमने उनकी मांगों का संज्ञान लिया है।''

सीएम आवास के बाहर जमकर हुई धक्का-मुक्की

जानकारी के मुताबिक मजदूर संगठन के लोग पहले पटियाला बाईपास पर इक्कट्ठा हुए, उसके बाद सीएम आवास की ओर कूच किया। जहां पहले से ही भारी पुलिस बल तैनात था। राज्यभर से आए मजदूर संगठन के लोग जब मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़े तभी पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर धक्का-मुक्की भी हुई। इसके बाद पुलिस ने लाठीजार्ज कर दिया, जिससे कई मजदूर घायल हो गए। 

धरना पर बैठे मजदूर संगठन के लोग

जानकारी के मुताबिक इस प्रदर्शन में किसान और मजदूर दोनों शामिल हैं। इनकी दो मुख्य मांगे हैं। पहली रहने और मकान बनाने के लिए प्लॉट देने की मांग और दूसरी पक्का रोजगार देने की मांग। अब मजदूर संगठन के लोग जिस कॉलोनी में मुख्यमंत्री का आवास है उसके गेट के आगे धरने पर बैठे हैं।    

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत