1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अब इस मंदिर के पास नहीं दे सकते राजनीतिक या नफरत फैलाने वाला भाषण, जानिए क्या है वजह?

अब इस मंदिर के पास नहीं दे सकते राजनीतिक या नफरत फैलाने वाला भाषण, जानिए क्या है वजह?

 Published : Dec 01, 2024 01:05 pm IST,  Updated : Dec 01, 2024 01:13 pm IST

नफरती और राजनीतिक भाषण को लेकर मंदिर प्रशासन ने सख्त आदेश जारी किया है। साथ ही कहा कि इसके पहले भी एक्शन लिया जा जा चुका है। एक बार फिर ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मंदिर के पास राजनीतिक भाषण देने पर रोक- India TV Hindi
मंदिर के पास राजनीतिक भाषण देने पर रोक Image Source : META AI PHOTO

आंध्र प्रदेश के तिरुमला मंदिर को लेकर एक खास चेतावनी जारी की गई है। भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के संरक्षक तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने तिरुमला में राजनीतिक और नफरत फैलाने वाले भाषणों पर प्रतिबंध लगा दिया है। 

आध्यात्मिक शांति होती है भंग

टीटीडी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि यह निर्णय हाल की उन घटनाओं के मद्देनजर लिया गया है, जिनमें नेताओं सहित कुछ लोगों ने दर्शन के बाद मंदिर परिसर के पास मीडिया के सामने राजनीतिक या भड़काऊ बयान दिए हैं। इससे आध्यात्मिक शांति भंग हुई है। 

ऐसा करने वालों के खिलाफ की जाएगी कानूनी कार्रवाई

इसके साथ ही टीटीडी ने सभी आगंतुकों से इस निर्णय का सम्मान करने का आग्रह किया और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। बोर्ड ने तिरुमला के दिव्य और शांत वातावरण को संरक्षित करने को लेकर अपनी प्रतिबद्धता पर जोर दिया है। 

आंध्र प्रदेश का तिरुमला मंदिर
Image Source : FILE PHOTO आंध्र प्रदेश का तिरुमला मंदिर

इसके पहले भी लिया गया है एक्शन

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव एल.वी.सुब्रह्मण्यम ने बताया कि यह नियम लंबे समय से लागू है। कई ऐसे कई उदाहरण हैं, जहां उल्लंघन करने वालों को दंडित किया गया है। मालूम हो कि सुब्रमण्यम टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी के रूप में भी काम कर चुके हैं। 

पीटीआई के इनपुट के साथ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत