1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Terrorist Attack: आतंकी हमले में वीरगति को प्राप्त हुए कुलवंत सिंह की मार्मिक कहानी, पढ़कर निकल आएंगे आंसू

Terrorist Attack: आतंकी हमले में वीरगति को प्राप्त हुए कुलवंत सिंह की मार्मिक कहानी, पढ़कर निकल आएंगे आंसू

 Reported By: Deepak Singla, Edited By: Avinash Rai
 Published : Apr 21, 2023 11:53 am IST,  Updated : Apr 21, 2023 01:37 pm IST

गुरुवार को सेना के ट्रक पर हुए इस हमले में सेना के 5 जवान वीरगति को प्राप्त हुए थे। लेकिन एक जवान इस घटना में घायल हुआ। बता दें कि यह हमला ऐसे समय पर हुआ जब सेना का ट्राक भीम्बर गली से पुंछ की ओर जा रहा था।

poonch Terrorist Attack Kulwant Singh got martyrdom in terrorist attack in Jammu and Kashmir- India TV Hindi
आतंकी हमले में कुलवंत सिंह को मिली वीरगति Image Source : INDIA TV

Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना की गाड़ी पर गुरुवार के दिन आतंकी हमला हुआ था। इस हमले की जांच NIA की पांच सदस्यीय टीम करने वाली है। इस कारण एनआईए की टीम आज घटनास्थल पर पहुंचेगी और हालात का जायजा लेगी। गुरुवार को सेना के ट्रक पर हुए इस हमले में सेना के 5 जवान वीरगति को प्राप्त हुए थे। लेकिन एक जवान इस घटना में घायल हुआ। बता दें कि यह हमला ऐसे समय पर हुआ जब सेना का ट्रक भीम्बर गली से पुंछ की ओर जा रहा था। इस घटना में वीरगति को प्राप्त हुए कुलवंत सिंह मोगा के चड़िक गांव के रहने वाले हैं।

वीरगति को प्राप्त हुए कुलवंत सिंह

जानकारी के मुताबिक कुलवंत सिंह के पिता भी कारगिल में शहीद हुए थे। कुलवंत के एक बेटी है जिसकी आयु डेढ़ वर्ष है। वहीं एक तीन महीने का बेटा भी है। कुलवंत सिंह जब डेढ़ साल के थे तब उनके पिता बलदेव सिंह कारगिल में शहीद हुए थे। कुलवंत सिंह को उनके पिता की ही नौकरी मिली। कुलवंत एक महीने पहले ही अपने घर आए थे। वीरगति को प्राप्त हुए कुलवंत सिंह की पत्नी और मां का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। पत्नी का कहना है कि कुलवंत सिंह वापस आ जाए। उनको कुछ नहीं चाहिए। वहीं कुलवंत के भाई का कहना है कि जिस तरह उनके भाई पर हमला कर उन्हें वीरगति दिया गया। उसी तरह आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए।

आतंकियों की तलाश जारी

बता दें कि इस घटना के बाद सुरक्षाबलों ने चप्पे-चप्पे की तलाश शुरू कर दी है। ड्रोन की मदद से जंगल के हर कोने पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक इस हमले को तीन से चार आतंकियों ने अंजाम दिया था। इस हमले को अंजाम देने से पहले इलाके की रेकी की गई थी। जैश के प्रॉक्सी संगठन पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट (पीएएफएफ ) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। यह आतंकी संगठन जम्मू-कश्मीर में एक्टिव है। 2019 में पीएफएफ जैश के प्रॉक्सी संगठन के तर पर उभरा। 2019 में जम्मू कश्मीर से धारा 370 खत्म होने के बाद यह संगठन चर्चा में आया और उसी समय से यह जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों को अंजाम दे रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत