1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आ गई खुशखबरी, दिल्ली में इस दिन होगी बारिश, हरियाणा-पंजाब पर भी अपडेट

आ गई खुशखबरी, दिल्ली में इस दिन होगी बारिश, हरियाणा-पंजाब पर भी अपडेट

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Jun 18, 2024 04:45 pm IST,  Updated : Jun 18, 2024 09:01 pm IST

गर्मी से परेशान लोगों के लिए खुशखबरी सामने आई है। मौसम विभाग ने बता दिया है कि पंजाब-हरियाणा और दिल्ली में बारिश कब होने वाली है।

दिल्ली में कब होगी बारिश।- India TV Hindi
दिल्ली में कब होगी बारिश। Image Source : PTI

उत्तर भारत के तमाम राज्यों में इस वक्त भीषण गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल हो चुका है। लोग अपने घरों से बाहर निकलने तक से डरने लगे हैं। राजधानी दिल्ली समेत विभिन्न क्षेत्रों में लू के थपेड़ों से लोगों की हालत खराब है। हालांकि, अब जाकर मौसम विभाग ने दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी जारी की है। मौसम विभाग ने बता दिया है कि पंजाब-हरियाणा और दिल्ली में बारिश कब होने वाली है। आइए जानते हैं बारिश का पूरा अपडेट। 

पंजाब हरियाणा में लोगों को राहत

मौैसम विभाग के मुताबिक, पंजाब और हरियाणा के लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। आईएमडी वैज्ञानिक सोमा सेन ने बताया है कि उत्तर भारत में रेड अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब और हरियाणा सहित भारत के उत्तर-पश्चिम हिमालयी क्षेत्र में शाम से बादल छाए रहेंगे और बारिश की भी उम्मीद है। पंजाब और हरियाणा में लू की स्थिति कम होने की भी संभावना है।

दिल्ली में कब होगी बारिश?

देश की राजधानी दिल्ली क्षेत्र में रहने वाले लोगों को जल्द ही राहत मिलने जा रही है। उनके बारिश का इंतजार अब समाप्त होने वाला है। आईएमडी वैज्ञानिक सोमा सेन ने बताया है कि कल से दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी हो जाएगा। सोमा सेन के मुताबिक, अगले 3 से 4 दिनों में दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना है। यानी की शुक्रवार या शनिवार तक दिल्ली वालों को बारिश देखने को मिल सकती है। 

उत्तर प्रदेश-बिहार में कब होगी बारिश?

मौसम विभाग की ओर से जारी अपडेट के अनुसार, पश्चिमी यूपी में फिलहाल मौसम के शुष्‍क रहने की संभावना है। हालांकि, यूपी के पूर्वी जिलों में लोगों को बारिश देखने को मिल सकती है।  पूर्वी यूपी में अलग-अलग जगहों पर बारिश/गरज के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है। वहीं, बिहार के सीमांचल के जिलों में 20 जून से बारिश की संभावना जताई जा रही है। 

ये भी पढ़ें- असम के गृह सचिव ने की आत्महत्या, पत्नी की मौत के बाद खुद को गोली मारी

Congress VS BJP: किसकी सरकार में कितने रेल हादसे हुए? रेलवे सूत्रों ने जारी किया डेटा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत