1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चांद की सतह पर शान से खड़ा है विक्रम लैंडर, प्रज्ञान रोवर ने ली एक और तस्वीर; इसरो ने किया जारी

चांद की सतह पर शान से खड़ा है विक्रम लैंडर, प्रज्ञान रोवर ने ली एक और तस्वीर; इसरो ने किया जारी

 Published : Aug 31, 2023 09:07 am IST,  Updated : Aug 31, 2023 09:58 am IST

इसरो द्वारा भेजे गए चंद्रयान-3 का लैंडर पूरी शान के साथ चांद की सतह पर खड़ा है। प्रज्ञान रोवर ने लैंडर विक्रम की एक और तस्वीर अपने कैमरे में कैद की है। इस तस्वीर को इसरो ने जारी किया है।

चांद की सतह पर खड़े विक्रम लैंडर की तस्वीर- India TV Hindi
चांद की सतह पर खड़े विक्रम लैंडर की तस्वीर Image Source : इसरो

नई दिल्ली : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान ने विक्रम लैंडर की एक और तस्वीर जारी की है। यह तस्वीर प्रज्ञान रोवर में लगे कैमरे से ली गई है। जानकारी के मुताबिक प्रज्ञान रोवर ने बुधवार सुबह ग्यारह बजे 15 मीटर दूर से कैमरे में विक्रम की तस्वीर कैद की। इसरो ने इस तस्वीर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है।

चांद की सतह पर शान से खड़ा है विक्रम लैंडर

रोवर प्रज्ञान चंद्रमा की सतह पर चहलकदमी कर रहा है और वहां से जुटाए गए आंकड़े इसरो कमांड सेंटर तक भेज रहा है। इसी दौरान रोवर प्रज्ञान जानकारियों को इकट्ठा करने के उद्देश्य से विक्रम लैंडर से करीब 15 मीटर दूर पहुंच गया और वहां से उसने एक तस्वीर क्लिक की। इस तस्वीर में लैंडर विक्रम चांद की सतह पर शान से खड़ा नजर आ रहा है।

बुधवार दोपहर में भी जारी की थी तस्वीर

इससे पहले बुधवार दोपहर में इसरो ने प्रज्ञान रोवर से विक्रम लैंडर की ली गई पहली तस्वीर जारी की थी। इसके बाद देर शाम इसरो ने एक और तस्वीर जारी की। इसरो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा-सीमाओं से परे, चंद्रमा के दृश्यों के पार, एक बार फिर सहयात्री प्रज्ञान ने विक्रम को तस्वीर में कैद किया। यह तस्वीर बुधवार सुबह 11 बजे के आसपास करीब 15 मीटर की दूरी से ली गई थी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत