1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. संसद की नई बिल्डिंग में राष्ट्रपति का अभिभाषण कराने की तैयारी, बनकर तैयार है संयुक्त बैठक का हॉल, देखें तस्वीरें

संसद की नई बिल्डिंग में राष्ट्रपति का अभिभाषण कराने की तैयारी, बनकर तैयार है संयुक्त बैठक का हॉल, देखें तस्वीरें

 Written By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Jan 20, 2023 04:13 pm IST,  Updated : Jan 20, 2023 04:13 pm IST

परंपरा के मुताबिक, बजट सत्र के पहले दिन 31 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपना अभिभाषण देंगी। एक फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सदन में बजट पेश करेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू- India TV Hindi
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू Image Source : PTI

संसद के नई बिल्डिंग में राष्ट्रपति का अभिभाषण कराने की तैयारी चल रही है। बताया जा रहा है कि 31 जनवरी को राष्ट्रपति संसद के दोनों सदनों के संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति का अभिभाषण होता है। नई बिल्डिंग के कुछ हिस्से में काम जारी ,लेकिन संयुक्त बैठक का हॉल तैयार हो चुका है। 

संसद के नई बिल्डिंग
Image Source : INDIA TVसंसद के नई बिल्डिंग

 

संसद के बजट सत्र के दौरान इस बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण नए संसद भवन में इस साल का बजट भी पेश कर सकती हैं। आपको बता दें कि, इस बार का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होने जा रहा है और इसके 6 अप्रैल तक चलने की संभावना है। बजट सत्र के दौरान 14 फरवरी से लेकर 12 मार्च तक अवकाश रहेगा।

संसद के नई बिल्डिंग
Image Source : INDIA TVसंसद के नई बिल्डिंग

परंपरा के मुताबिक, बजट सत्र के पहले दिन 31 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपना अभिभाषण देंगी। एक फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सदन में बजट पेश करेंगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत