1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2022 प्रदान करेंगी, इन्हें मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2022 प्रदान करेंगी, इन्हें मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न

 Published : Nov 30, 2022 12:10 pm IST,  Updated : Nov 30, 2022 12:10 pm IST

पुरस्कार विजेता आज राष्ट्रपति भवन में एक विशेष रूप से आयोजित समारोह में भारत के राष्ट्रपति से अपने पुरस्कार प्राप्त करेंगे। टेबल टेनिस स्टार शरत कमल अचंता को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार दिया जाएगा।

droupadi murmu- India TV Hindi
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू Image Source : PTI

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शाम 4 बजे राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2022 प्रदान करेंगी। टेबल टेनिस स्टार शरत कमल अचंता को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार दिया जाएगा। खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 25 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार मिलेगा। पुरस्कार विजेता आज राष्ट्रपति भवन में एक विशेष रूप से आयोजित समारोह में भारत के राष्ट्रपति से अपने पुरस्कार प्राप्त करेंगे। बता दें कि राष्ट्रीय खेल पुरस्कार हर साल खेलों में उत्कृष्टता को पहचानने और पुरस्कृत करने के लिए दिए जाते हैं।

विजेताओं ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

साल 2022 के राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह से एक दिन पहले, मंगलवार को कई पुरस्कार विजेता एथलीटों और कोचों ने यहां राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का दौरा किया था और शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। युद्ध स्मारक का दौरा करने वाले कुछ प्रमुख एथलीटों में बॉक्सर निखत जरीन, बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय, स्टीपलचेजर अविनाश साब्ले और शतरंज खिलाड़ी आर प्रज्ञाननंधा अन्य एथलीटों में शामिल थे।

वर्ष 2022 के लिए, 40 से ज्यादा खेल पुरस्कार दिए जा रहे हैं, जिनमें एक मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार, 25 अर्जुन पुरस्कार शामिल हैं।

मेजर ध्‍यान चंद खेल रत्‍न पुरस्‍कार 2022-
1. श्री शरत कमल अचंता (टेबल टेनिस)

खेल-कूद और गेम्‍स में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए साल 2022 के अर्जुन पुरस्‍कार-
1. सुश्री सीमा पुनिया (एथलेटिक्‍स)
2. श्री एल्‍धोस पॉल (एथलेटिक्‍स)
3. श्री अविनाश मुकुंद सबले (एथलेटिक्‍स)
4. श्री ल्‍क्ष्‍य सेन (बैडमिंटन)
5. श्री प्रणय एचएस (बैडमिंटन)
6. श्री अमित (बॉक्‍सिंग)
7. सुश्री निखत जरीन (बॉक्‍सिंग)
8. सुश्री भक्‍ति प्रदीप कुलकर्णी (शतरंज)
9. श्री आर प्रज्ञानानंद (शतरंज)
10. सुश्री दीप ग्रेस एक्का (हॉकी)
11. सुश्री सुशीला देवी (जूडो)
12. सुश्री साक्षी कुमारी (कबड्डी)
13. सुश्री नयन मोनी सैकिया (लॉन बॉल)
14. श्री सागर कैलास ओवलकर (मल्‍लखंभ)
15. सुश्री एलावेनिल वलारिवान (निशानेबाजी)
16. ओमप्रकाश मिथरवाल (निशानेबाजी)
17. सुश्री श्रीजा अकुला (टेबल टेनिस)
18. श्री विकास ठाकुर (भारोत्‍तोलन)
19. सुश्री अंशु (कुश्‍ती)
20. सुश्री सरिता (कुश्‍ती)
21. श्री परवीन (वूशु)
22. सुश्री मानसी गिरीशचंद्र जोशी (पैरा बैडमिंटन)
23. श्री तरुण ढिल्लों (पैरा बैडमिंटन)
24. श्री स्वप्निल संजय पाटिल (पैरा बैडमिंटन)
25. सुश्री जेरलिन अनिका जे (डैफ बैडमिंटन)

साल 2022 के द्रोणाचार्य पुरस्कार-
1. श्री जीवनजोत सिंह तेजा (तीरंदाजी)
2. श्री मोहम्मद अली क़मर (बॉक्‍सिंग)
3. सुश्री सूमा सिद्धार्थ शिरूर (पैरा निशानेबाजी)
4. श्री सुजीत मान (कुश्‍ती)

लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए 2022 के ध्यानचंद पुरस्कार-
1. सुश्री अश्विनी अकुंजी सी. (एथलेटिक्स)
2. श्री धर्मवीर सिंह (हॉकी)
3. श्री बी.सी सुरेश (कबड्डी)
4. श्री नीर बहादुर गुरुंग (पैरा एथलेटिक्स)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत