1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. President Election: राष्ट्रपति चुनाव से पहले विपक्षी एकता को झटका! ममता की बुलाई बैठक से इन पार्टियों का किनारा

President Election: राष्ट्रपति चुनाव से पहले विपक्षी एकता को झटका! ममता की बुलाई बैठक से इन पार्टियों का किनारा

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jun 15, 2022 04:06 pm IST,  Updated : Jun 15, 2022 04:13 pm IST

President Election: ममता बनर्जी की ओर से दिल्ली में बुलाई गई विपक्षी दलों की बैठक में आम आदमी पार्टी शामिल नहीं होने की बात कही है।

Mamata Banerjee- India TV Hindi
Mamata Banerjee Image Source : PTI

Highlights

  • ममता की बुलाई बैठक में AAP नहीं होगी शामिल
  • बैठक में शामिल होंगे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
  • कांग्रेस के भी शामिल होने की है संभावना

President Election: राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज बुधवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अभी तक सत्तारूढ़ बीजेपी या विपक्ष ने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं किया है। वहीं, दिल्ली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज इस मुद्दे पर बैठक कर रही हैं। हालांकि, संयुक्त बैठक से पहले विपक्षी एकता को झटका लगा है। ममता बनर्जी की ओर से दिल्ली में बुलाई गई विपक्षी दलों की बैठक में आम आदमी पार्टी (AAP) शामिल नहीं होने की बात कही है।

आम आदमी पार्टी का कहना है कि आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित होने के बाद ही पार्टी इस मुद्दे पर विचार करेगी। बताया जा रहा है कि विपक्षी पार्टियों की इस बैठक से BJD, TRS और SAD ने भी किनारा कर लिया है। बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती भी फिलहाल बैठक में शामिल नहीं हो रही हैं।

वहीं, बैठक में शामिल होने के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव दिल्ली पहुंच चुके हैं। अखिलेश यादव ने खुलकर कहा कि ममता बनर्जी राष्ट्रपति पद के लिए जिस नाम का प्रस्ताव रखेंगी, हम उनका समर्थन करेंगे। आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी भी इस बैठक में शामिल रहेंगे। 

21 दलों के नेताओं को भेजा गया था निमंत्रण

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने 21 दलों के नेताओं को 15 जून की बैठक के लिए निमंत्रण भेजा था। ममता बनर्जी ने कांग्रेस और एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी इस बैठक में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा था। इस बैठक में कांग्रेस के शामिल होने की संभावना है। वहीं, मंगलवार को दिल्ली पहुंची ममता बनर्जी ने शरद पवार से मुलाकात की थी। बता दें कि चुनाव आयोग की ओर से घोषित कार्यक्रम के मुताबिक, 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत