1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गिर गए गैस सिलेंडर के दाम, अब ग्राहकों को इतने रुपए का होगा सीधा मुनाफा

गिर गए गैस सिलेंडर के दाम, अब ग्राहकों को इतने रुपए का होगा सीधा मुनाफा

 Published : Oct 17, 2022 06:23 pm IST,  Updated : Oct 17, 2022 06:27 pm IST

VAT पर कटौती से अब सीएनजी और पीएनजी का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को सीधे तौर पर प्रतिकिलो पर 5 से 7 रुपए का फायदा होगा। हालांकि, सीएनजी और पीएनजी पर छूट देकर राज्य सरकार अपने ऊपर अतिरिक्त 300 करोड़ का बोझ भी ले रही है।

Gas cylinders- India TV Hindi
Gas cylinders Image Source : PTI

Highlights

  • गिर गए गैस सिलेंडर के दाम
  • अब ग्राहकों को इतने रुपए का होगा सीधा मुनाफा
  • VAT में हुई 10 फीसदी की कटौती

इस महंगाई के दौर में जब हर चीज की कीमत ऊपर ही जा रही हो तब गैस सिलेंडर के सस्ते होने की खबर आपको बेशक खुश कर देगी। खास तौर से ये कीमतें तब घटी हैं जब दीपावली जैसा त्योहार आने वाला है जिसमें गैस का इस्तेमाल और बढ़ जाता है। हालांकि, कुछ लोग सरकार के इस फैसले को राजनीति से प्रेरित भी बता रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार ने ऐसा इसलिए किया है क्योंकि गुजरात में आने वाले समय में विधानसभा के चुनाव होने हैं।

दो सिलेंडर भी मुफ्त 

गुजरात सरकार ने दीपावली से पहले लोगों को यह खास तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने तय किया है कि पीएम उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दो सिलेंडर भी मुफ्त में दिए जाएंगे। गुजरात सरकार ने ये घोषणा 17 अक्टूबर को की है। इसके साथ ही सरकार ने सीएनजी वाहन मालिकों को भी खुश किया है, क्योंकि गुजरात सरकार ने सीएनजी और पीएनजी पर लगने वाले VAT में 10 फीसदी की कटौती की है।

5 से 7 रुपए प्रतिकिलो का होगा फायदा

वैट पर कटौती से अब सीएनजी और पीएनजी का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को सीधे तौर पर प्रतिकिलो पर 5 से 7 रुपए का फायदा होगा। हालांकि, सीएनजी और पीएनजी पर छूट देकर राज्य सरकार अपने ऊपर अतिरिक्त 300 करोड़ का बोझ भी ले रही है। जबकि एलपीजी पर छूट देने से सरकार पर अतिरिक्त 1650 करोड़ का बोझ पड़ेगा।

गुजरात सरकार ने LPG और PNG गैस के दामों में की भारी कटौती

गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार ने LPG और PNG गैस के दामों में भारी कटौती की है। राज्य सरकार ने गैस पर VAT सीधे 10 फीसदी घटा दिया है। इतना ही नहीं उज्जवला योजना के तहत अब साल में 2 सिलेंडर देने की भी घोषणा की है।

राजनीति से प्रेरित कदम

बीजेपी सरकार द्वारा जनता को दी गई इस छूट को लेकर विपक्षी पार्टियां कह रही हैं कि यह पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है। उनका कहना है कि विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, ऐसे में इसे ही देखते हुए गुजरात की बीजेपी सरकार ने ऐसा किया है। खैर, सरकार का यह कदम राजनीति से प्रेरित है या नहीं ये तो नहीं पता, लेकिन इस फैसले ने जनता के बीच खुशी की लहर जरूर पैदा कर दी है। त्योहार के समय ऐसा उपहार पाकर गुजरात की जनता गदगद है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत