1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'पाकिस्तान के दुष्प्रचार पर ब्रेक लगाया', प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, सलमान खुर्शीद ने भी Pak को दिया कड़ा मैसेज

'पाकिस्तान के दुष्प्रचार पर ब्रेक लगाया', प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, सलमान खुर्शीद ने भी Pak को दिया कड़ा मैसेज

 Reported By: Vijai Laxmi, Edited By: Mangal Yadav
 Published : Jun 10, 2025 11:23 am IST,  Updated : Jun 10, 2025 11:39 am IST

ऑपरेशन सिंदूर का मैसेज दुनिया के देशों को देकर लौटे सलमान खुर्शीद और प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि हमने दुनिया को बता दिया है कि पाकिस्तान में आतंकी कैंप चल रहे हैं। भारत आगे भी आतंकियों पर अटैक करेगा।

उद्धव ठाकरे गुट की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद- India TV Hindi
उद्धव ठाकरे गुट की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद Image Source : PTI

नई दिल्लीः ऑपरेशन सिंदूर के बाद विदेशों में पाकिस्तान की पोलने वाले डेलिगेशन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम को मुलाकात करेंगे। विदेश दौरे से वापस भारत आई डेलिगेशन की सदस्य और उद्धव ठाकरे गुट की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने इंडिया टीवी से खास बातचीत की। प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि 'हमने पाकिस्तान के दुष्प्रचार पर ब्रेक लगाया'। 

यूरोपीय देशों को हमने पाकिस्तान की हकीकत बताई

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि यूरोप दौरे के दौरान यूरोपीय देशों के विदेश मंत्री, सांसद, स्पीकर और विपक्षी नेताओं से मुलाकात की और पाकिस्तान की हरकतों के बारे में पूरी दुनिया को बताया। मीटिंग में जो भी सवाल जवाब थे हमने दिया। उन्होंने कहा कि हमने यूरोपीय देशों को बताया कि भारत कई दशकों से आतंकवाद का दंश झेल रहा है। हमने बताया कि पाकिस्तान कैसे आतंकियों को पोषित कर रहा है और उन्हें वित्तीय मदद देकर भारत के खिलाफ इस्तेमाल कर रहा है।

आतंकवादिय़ों के ठिकानों पर भारत आगे भी हमले करेगा

शिवसेना (यूबीटी) सांसद ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से हमने दुनिया को बताया कि अगर पाकिस्तान आतंकियों को ऐसे ही पाले-पोसेगा तो भारत आगे भी आतंकी ठिकानों पर हमले करेगा। हम भारत में रहकर पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों का सफाया करेंगे।  

 'आतंकवादियों को पोषित करने वाले को यह समझना पड़ेगा कि अब ये नहीं चलेगा': खुर्शीद

पीएम मोदी से मुलाकात से पहले सलमान खुर्शीद ने भी इंडिया टीवी से खास बातचीत की। उन्होंने कहा कि दुनिया के देशों को हमने बताया कि पाकिस्तान किस तरह से आतंकवाद को भारत में बढ़ावा दे रहा है। हमने दुनिया के देशों से कहा कि 'आतंकवादियों को पोषित करने वाले को यह समझना पड़ेगा कि अब ये नहीं चलेगा'। आतंकवाद के मुद्दे पर सबकी राय एक है। 

मलेशिया पर भी पड़ा बातचीत का असर

सलमान खुर्शीद ने बताया कि आप जब विदेशों में जाकर वहां के लोगों से मिलते हैं तो उसका असर पड़ता है। मलेशिया पर भी इसका असर पड़ा है। दुनिया के लोग जानते हैं हम किसलिए वहां आए हैं। वहां के लोगों ने हमसे समझदारी से बात की। इसके लिए हम उनके आभारी हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत