1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Prophet Row: बंगाल में लोकल ट्रेन पर हजार लोगों की भीड़ ने किया पथराव, बेथुआधारी रूट पर सभी ट्रेनें बंद

Prophet Row: बंगाल में लोकल ट्रेन पर हजार लोगों की भीड़ ने किया पथराव, बेथुआधारी रूट पर सभी ट्रेनें बंद

 Published : Jun 12, 2022 09:14 pm IST,  Updated : Jun 12, 2022 09:19 pm IST

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में पैगंबर पर विवादित टिप्पणी के खिलाफ स्थानीय लोगों ने विरोध मार्च निकाला। लेकिन इस दौरान भीड़ अचानक बेकाबू हो गई। नदिया जिले के बेथुआधारी में एक लोकल ट्रेन पर हजारों की भीड़ ने हमला बोल दिया।

A local train in Bethuadhari, Nadia district vandalised amid protest by locals against controversial- India TV Hindi
A local train in Bethuadhari, Nadia district vandalised amid protest by locals against controversial religious remarks Image Source : ANI

Highlights

  • पश्चिम बंगाल से आज फिर आई हिंसा की खबर
  • बेकाबू भीड़ ने लोकल ट्रेन पर किया पथराव
  • नदिया जिले के बेथुआधारी में ट्रेन पर हमला

Prophet Row: पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में पैगंबर पर विवादित टिप्पणी के खिलाफ स्थानीय लोगों ने विरोध मार्च निकाला। लेकिन इस दौरान भीड़ अचानक बेकाबू हो गई। नदिया जिले के बेथुआधारी में एक लोकल ट्रेन पर हजारों की भीड़ ने हमला बोल दिया। करीब एक हजार लोगों की अनियंत्रित भीड़ ने ट्रेन पर अचानक पथराव शुरू कर दिया। इस घटना में कुछ लोग घायल भी हुए हैं।

हिंसा पर पूर्व रेलवे ने जारी किया बयान

नदिया जिले के बेथुआधारी में ट्रेन पर पथराव के मामले में पूर्वी रेलवे का बयान भी सामने आया है। पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी एकलव्य चक्रवर्ती ने बताया कि एक हजार लोगों की अनियंत्रित भीड़ ने ट्रेन पर पथराव किया। इसमें कुछ लोग घायल हुए हैं। अभी तक, इस रूट पर कोई ट्रेन नहीं चल रही है। चक्रवर्ती ने कहा कि हम राज्य सरकार की अनुमति का इंतजार कर रहे हैं।

बंगाल में लगातार हो रही हिंसा 

बता दें कि पैगंबर पर नुपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी को लेकर पश्चिम बंगाल में लगातार हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को भी पुलिस पर पत्थर फेंके थे। इसके जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को तितर-बितर किया था। उपद्रव हावड़ा के पंचला बाजार में हुआ था जहां पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प भी हुई। कल इस घटना के बाद देर शाम मुर्शिदाबाद में हिंसा भड़क गई। उपद्रवियों ने आगजनी की भी कोशिश की थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत