1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Punjab Assembly: CM भगवंत मान ने चंडीगढ़ को तुरंत पंजाब में ट्रांसफर करने का प्रस्ताव पेश किया

Punjab Assembly: CM भगवंत मान ने चंडीगढ़ को तुरंत पंजाब में ट्रांसफर करने का प्रस्ताव पेश किया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 01, 2022 12:14 pm IST,  Updated : Apr 01, 2022 12:21 pm IST

पंजाब विधानसभा का यह एक दिवसीय विशेष सत्र तब आयोजित किया गया है, जब कुछ दिनों पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एलान किया कि केंद्रीय सेवा नियम केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के कर्मचारियों पर भी लागू होंगे।

Punjab CM Bhagwant Mann- India TV Hindi
Punjab CM Bhagwant Mann Image Source : TWITTER

Highlights

  • पंजाब विधानसभा का यह एक दिवसीय विशेष सत्र तब आयोजित किया गया
  • चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी है
  • केंद्र सरकार से चंडीगढ़ को पंजाब को हस्तांतरित करने की मांग की

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ को तत्काल पंजाब को हस्तांतरित करने की मांग करते हुए शुक्रवार को राज्य विधानसभा में एक प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी सदन ने केंद्र सरकार से चंडीगढ़ को पंजाब को हस्तांतरित करने का अनुरोध करते हुए कई प्रस्ताव पारित किए हैं। सदन में मुख्यमंत्री मान द्वारा लाये गये प्रस्ताव के अनुसार, ‘‘सौहार्द बनाए रखने और लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह सदन एक बार फिर चंडीगढ़ को तत्काल पंजाब को हस्तांतरित करने के मामले को केंद्र सरकार के समक्ष उठाने की सिफारिश करता है।’’

पंजाब विधानसभा का यह एक दिवसीय विशेष सत्र तब आयोजित किया गया है, जब कुछ दिनों पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एलान किया कि केंद्रीय सेवा नियम केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के कर्मचारियों पर भी लागू होंगे। चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी है। इससे पहले, सत्र शुरू होने के बाद कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत सिंह और उनके बेटे एवं निर्दलीय विधायक राणा इंदर प्रताप सिंह ने पद की शपथ ली।

(इनपुट भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत