1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. QUAD के देशों की दिल्ली से चीन को दो टूक, जानिए जापान, भारत, अमेरिका के विदेश मंत्रियों ने क्या कहा?

QUAD के देशों की दिल्ली से चीन को दो टूक, जानिए जापान, भारत, अमेरिका के विदेश मंत्रियों ने क्या कहा?

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Mar 03, 2023 10:46 am IST,  Updated : Mar 03, 2023 11:10 am IST

जापानी विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी ने क्वाड पर कहा कि यह एक सैन्य समूह नहीं है। हम किसी को (चीन सहित) बाहर करने की कोशिश नहीं करते हैं। जब तक चीन अंतरराष्ट्रीय मानदंडों और कानूनों का पालन करता है तब तक यह चीन और क्वाड के बीच परस्पर विरोधी मुद्दा नहीं है।

QUAD में शामिल देशों के विदेश मंत्री।- India TV Hindi
QUAD में शामिल देशों के विदेश मंत्री। Image Source : ANI

QUAD के देशों ने आज दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान इस समूह के चारों देशों के विदेश मंत्रियों ने अपनी बात रखी। चीन को स्पष्ट संकेत दे दिया गया है कि QUAD कोई सैन्य ग्रुप नहीं है। हालांकि चीन हमेशा यही मानता है कि QUAD के बहाने चारों बड़ी शक्तियां उसे दक्षिण चीन और हिंद प्रशांत महासागर में घेरने के लिए मंथन करती रही हैं। QUAD की बैठक चीन को इसलिए भी चुभने रही है, क्योंकि एक दिन पहले ही चीन के विदेश मंत्री भी दिल्ली में हो रहे जी 20 समिट में हिस्सा लेने के लिए आए हैं। 

वहीं जापान के विदेश मंत्री भी आज QUAD की बैठक में हिस्सा लेने के लिए कुछ समय के लिए आए हैं। इन विदेश मंत्रियों ने जो बात QUAD की बैठक के बाद कही, वह चीन के विदेश मंत्री छिन गांग ने भी सुनी होगी। चीन को साफ समझाइश दे दी गई ​है कि उसे अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करेगा। ऐसा करेगा तो ही QUAD उसके लिए खतरा नहीं होगा। जानिए QUAD के विदेश मंत्रियों ने क्या क्या कहा?

दुनिया के देशों की मदद को प्राथमिकता: : ब्लिंकन

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि 'हम (क्वाड) अब प्राकृतिक आपदाओं में मानवीय स्थितियों से निपटने के लिए दुनिया में देशों की मदद करने के लिए एक साथ काम करने में लगे हैं। हम उन चीजों पर काम कर रहे हैं जो वास्तव में महत्वपूर्ण हैं। यह एक सैन्य समूह नहीं है।' 

काउंटर टेररिज्म ग्रुप वर्किंग ग्रुप पर बनी सहमति: जयशंकर

वहीं विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि 'क्वाड 2023 में काम कर रहा है, क्योंकि मुझे लगता है कि हमारे पास काफी रणनीतिक स्पष्टता और अच्छी समझ के साथ अच्छी लीडरशिप है। उन्होंने कहा कि हम काउंटर टेररिज्म वर्किंग ग्रुप पर सहमत हुए। हम इंडियन ओशन ड्रीम एसोसिएशन के साथ अधिक निकटता से सहयोग करने पर भी सहमत हुए हैं। 

चीन अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करे: जापान के विदेश मंत्री

जापानी विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी ने क्वाड पर कहा कि यह एक सैन्य समूह नहीं है। हम किसी को (चीन सहित) बाहर करने की कोशिश नहीं करते हैं। जब तक चीन अंतरराष्ट्रीय मानदंडों और कानूनों का पालन करता है तब तक यह चीन और क्वाड के बीच परस्पर विरोधी मुद्दा नहीं है। 

इससे पहले क्वाड के नेताओं ने समूह में फोटो खिंचवाई। इस दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि आज दिल्ली में क्वाड साथियों के साथ मिलकर अच्छा लगा। हम मानते हैं कि इंडो-पैसिफिक क्षेत्र 21वीं सदी में दुनिया की दिशा तय करेगा और इसकी शांति, स्थिरता और बढ़ती समृद्धि की रक्षा के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत