1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री से मिले राहुल गांधी, इन मुद्दों पर की चर्चा

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री से मिले राहुल गांधी, इन मुद्दों पर की चर्चा

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Mar 18, 2025 02:42 pm IST,  Updated : Mar 18, 2025 02:42 pm IST

कांग्रेस नेता और रायबरेली सांसद राहुल गांधी ने आज यानी मंगलवार को न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ मुलाकात - India TV Hindi
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ मुलाकात की। Image Source : PTI

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन से मुलाकात की तथा दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत बनाने एवं वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा की। लक्सन भारत के आधिकारिक दौरे पर हैं। राहुल गांधी ने मुलाकात की तस्वीरें अपने व्हाट्सऐप चैनल पर शेयर कीं। उन्होंने कहा, "आज, मुझे नई दिल्ली में न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री माननीय क्रिस्टोफर लक्सन से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। हमने अपने साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, वैश्विक चुनौतियों और हमारे देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने के अवसरों के बारे में सार्थक चर्चा की।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।