कांग्रेस नेता राहुल गांधी लोकसभा सदस्यता जाने के बाद आज मंगलवार को पहली बार केरल में अपने पूर्व निर्वाचन क्षेत्र वायनाड का दौरा करने के लिए रवाना हो गए हैं। अपनी यात्रा के दौरान राहुल एक जनसभा को संबोधित करेंगे और रोड शो करेंगे। राहुल के साथ उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी होंगी, जो यहां आखिरी बार 2019 में चुनाव प्रचार के लिए आई थीं।
Related Stories
विशाल रोड शो का किया जाएगा आयोजन
राहुल गांधी के इस दौरे को वायनाड में कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन के तौर भी देखा जा रहा है। राहुल के स्वागत के लिए कांग्रेस ने अच्छी खासी तैयारी की है। राहुल गांधी कन्नूर हवाईअड्डे पर उतरेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर से वायनाड जिले के जिला मुख्यालय कालपेट्टा पहुंचेंगे। यहां एक विशाल रोड शो का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद शाम में एक जनसभा का भी आयोजन किया जाएगा।
रैली में तिरंगा रखने के पीछे क्या है वजह?
वहीं, रोड शो दोपहर 3 बजे निकाला जाएगा। इसमें कांग्रेस के सहयोगी दल आईयूएमएल और आरएसपी के नेता भी शामिल होंगे। इस रोड शो के दौरान सिर्फ तिरंगा दिखाई देगा। बता दें कि राहुल गांधी के 2019 के चुनाव प्रचार के दौरान आईयूएमएल के हरे झंडे को लेकर विवाद खड़ा हो गया था, इसलिए इस बार रैली में सिर्फ तिरंगा शामिल करने का फैसला किया गया है।
ये भी पढ़ें-
कैसे लीक हुए पेंटागन के टॉप सीक्रेट दस्तावेज ? अमेरिका में खलबली, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटींलैंड फॉर जॉब मामले में तेजस्वी यादव से आज पूछताछ करेगी ED, डिप्टी CM पहुंचे चुके हैं दिल्ली
वायनाड सीट से जीतकर संसद पहुंचे थे राहुल
गौरतलब है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से जीतकर संसद पहुंचे थे। अब मानहानि मामले में उनकी संसद सदस्यता जा चुकी है, ऐसे में वायनाड सीट पर जल्द उपचुनाव कराए जा सकते हैं। राहुल गांधी ने वायनाड सीट पर चार लाख से अधिक वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज की थी।