1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली-एनसीआर में आंधी और बारिश से मौसम हुआ कूल-कूल, तापमान गिरने से मिली राहत

दिल्ली-एनसीआर में आंधी और बारिश से मौसम हुआ कूल-कूल, तापमान गिरने से मिली राहत

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : Jun 01, 2025 05:25 pm IST,  Updated : Jun 01, 2025 06:27 pm IST

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में धूल भरी आंधी और बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों को काफी राहत मिली है।

दिल्ली में बारिश- India TV Hindi
दिल्ली में बारिश Image Source : ANI

नई दिल्ली:  राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में आंधी और बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। तापमान में गिरावट से लोगों को उमस भरी गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली है। दोपहर बाद आसमान पर घने बादल छाने लगे। देखते ही देखते अंधेरा छाने लगा। इसी बीच तेज हवा के साथ धूल भरी आंधी चलने लगी। आंधी के साथ हुई बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। 

नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा में भी आंधी और बारिश

राजधानी दिल्ली में करीब 65 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। कमोबेश यही हाल दिल्ली के आसपास के इलाकों को भी रहा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद जैसे इलाकों  में भी देखते ही देखते अंधेरा छाने लगा और तेज हवाएं चलने लगीं। तेज हवाओं के बाद बारिश शुरू हो गई। 

बता दें कि मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में दिल्ली और आसपास के इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश का अनुमान जताया था। आंधी और बारिश से इस पूरे इलाके में गर्मी का प्रभाव काफी कम हो गया है। सुबह से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिली है। तापमान में करीब 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आने का अनुमान है।

शनिवार को भी चली थी तेज हवाएं

इससे पहले शनिवार शाम में भी दिल्ली के कई इलाकों में 40 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं थीं। नजफगढ़ में हवा की गति 46 किलोमीटर प्रति घंटा, नारायणा में 41 किलोमीटर प्रति घंटा, पीतमपुरा में 31 किलोमीटर प्रति घंटा, पालम में 56 किलोमीटर प्रति घंटा और प्रगति मैदान में 48 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई थी। शनिवार शाम 4:15 से 4:30 बजे के बीच ये हवाएं चलीं। आईएमडी ने के मुताबिक सफदरजंग - में शाम 4:30 बजे हवा की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई, तथा दोपहर 3:30 बजे से शाम 5 बजे के बीच तापमान में लगभग छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत