Raja Raghuvanshi Murder Case Live: इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में हर दिन चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। हत्याकांड में शामिल और राजा की पत्नी सोनम को पुलिस देर रात शिलॉन्ग के सदर थाने लेकर पहुंची। रात में ही सोनम को अस्पताल ले जाया गया जहां उसका मेडिकल हुआ। आज सोनम को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस बाकी चारों आरोपियों राज कुशवाहा, विशाल राजपूत, आकाश और आनंद को लेकर शिलॉन्ग पहुंच चुकी है। इस बीच खुलासा हुआ है कि जब राजा की हत्या की गई थी उस समय सोनम वहीं मौजूद थी। इस दौरान सोनम का प्रेमी राज मौके पर नहीं था। वह मेघालय नहीं गया लेकिन शिलॉन्ग पुलिस के मुताबिक उसने पर्दे के पीछे से सारी योजना बनाई थी और वह सोनम के संपर्क में था। इस खबर से जुड़े हर अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें।
- Hindi News
- भारत
- राष्ट्रीय
- Raja Raghuvanshi Murder Case Live: मेघालय पुलिस के सामने सोनम ने अपना जुर्म कबूल किया, SIT कर रही है पूछताछ
Raja Raghuvanshi Murder Case Live: मेघालय पुलिस के सामने सोनम ने अपना जुर्म कबूल किया, SIT कर रही है पूछताछ
Raja Raghuvanshi Murder Case Live: राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी राजा की पत्नी सोनम को पुलिस देर रात शिलॉन्ग के सदर थाने लेकर पहुंची। रात में ही सोनम का मेडिकल करवाया गया। आज सोनम को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Raja Raghuvanshi murder case live updates
-
3:08 PM (IST) Jun 11, 2025
सोनम और राज कुशवाहा की तस्वीर आई सामने
राजा रघुवंशी मर्डर केस: सोनम और राज कुशवाहा की साथ में पहली तस्वीर सामने आई
सोनम और राज कुशवाहा की तस्वीर -
3:05 PM (IST) Jun 11, 2025
सोनम के भाई ने कहा- बहन को फांसी की सजा दिलवाऊंगा
मृतक राजा रघुवंशी के घर सोनम रघुवंशी का भाई गोविंद रघुवंशी पहुंचा। राजा रघुवंशी की मां से गले मिलकर वह भी रो पड़ा। उसने कहा कि वह अपनी बहन को इस करतूत कि लिए फांसी की सजा दिलवाएगा।
-
2:50 PM (IST) Jun 11, 2025
सोनम ने अपना जुर्म कबूल किया, SIT कर रही है पूछताछ
शिलॉन्ग में SIT सोनम से पूछताछ कर रही है जहां सोनम ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। सबूत सामने रख कर सोनम से पूछताछ की जा रही है। सोनम ने कहा की वो हत्या की साजिश में शामिल थी।
-
2:28 PM (IST) Jun 11, 2025
सोनम का मोबाइल अभी तक नहीं मिला
वारदात के समय सोनम के पास 2 फोन थे, दोनों फोन अभी तक बरामद नहीं हुए है। बाकी 4 आरोपियों के मोबाइल मिल गए है। जानकारी के मुताबिक वारदात में कई मोबाइल सिम का इस्तेमाल हुआ। कुछ सिम मिल गए है कुछ की तलाश जारी है। राज ने 2 फोन लेकर सोनम को शिलॉन्ग भेजा था। एक फोन कीपैड का था और 1 andriod फ़ोन था। शिलॉन्ग ट्रिप की पेमेंट राज ने अपने paytm से की थी। फ्लाइट टिकट की पेमेंट भी राज के patym से की गई थी। मेघालय में कहां रुकना है ये सारी प्लानिंग सोनम ने की। चेरापूंजी जाना, होम स्टे में रुकना सभी प्लानिंग सोनम ने रची।
-
1:57 PM (IST) Jun 11, 2025
7 जून से शिलॉन्ग पुलिस की टीम इंदौर में थी
इंदौर एडीसीपी(क्राइम) राजेश दंडोतिया ने बताया कि इंदौर पुलिस की सहायता शिलॉन्ग पुलिस द्वारा मांगी गई थी। 7 जून से शिलॉन्ग पुलिस की टीम यहां पर थी। अभी वे शिलॉन्ग पहुंच चुके हैं। इंदौर से संबंधित 4 आरोपियों को क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ़्तार किया गया था। इसके अलावा शिलॉन्ग पुलिस द्वारा किसी भी तरह का इनपुट क्राइम ब्रांच को नहीं दिया गया है। इसके अलावा किसी का नाम सामने नहीं आया है। अगर शिलॉन्ग पुलिस द्वारा कोई और मदद मांगी जाएगी तब इंदौर पुलिस द्वारा जांच में सहायता की जाएगी।"
-
12:18 PM (IST) Jun 11, 2025
थोड़ी देर में होगी आरोपियों की कोर्ट में पेशी
शिलॉन्ग के कोर्ट में थोड़ी देर में सोनम रघुवंशी समेत पांच आरोपियों की पेशी होगी। पेशी के दौरान पुलिस अदालत ने इनकी रिमांड मांगेगी।
-
11:44 AM (IST) Jun 11, 2025
राजा रघुवंशी की हत्या वाले दिन (23 मई) की पूरी टाइमलाइऩ
- सुबह 05:30 बजे शिप्रा होम स्टे से राजा और सोनम ने चेक आउट किया, तीनों किलर थोड़ी दूर रह रहे थे उन्होंने भी चेक आउट किया।
- सुबह 6 बजे सोनम और राजा ने चढ़ाई शुरू की, सोनम रास्ते में रुकी और किलर्स के आने का इंतज़ार करने लगी। सोनम ने रास्ता पूछने के बहाने से किलर से बात की और राज की बात भी किलर्स से करवाई।
- सुबह 7 बजे सोनम और राजा एक दुकान में रुके चाय पी, किलर्स भी उस समय आसपास थे।
- सुबह 10 बजे सोनम और राजा तकरीबन 2 हज़ार सीढ़िया चढ़ चुके थे। इसी समय सोनम और राजा को एक टूरिस्ट गाइड ने देखा जिसने सोनम और राजा को 3 लड़कों के साथ देखा, पुलिस ने गाइड बयान भी दर्ज किए है।
- दोपहर 12 बजे राजा की दोस्ती किलर्स से हुई, सोनम मौका देखते ही पीछे चलने लगी और तीनों किलर और राजा आगे चल रहे थे।
- दोपहर साढ़े 12 सोनम ने सास को कॉल किया, चढ़ाई के बारे में बताया और चढ़ाई के दौरान थक गए हैं, इसका जिक्र किया।
- दोपहर 1 से डेढ़ के बीच सोनम ने इशारा किया और पहला वार विशाल ने किया।
- दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर सोनम ने राजा के फोन से एक पोस्ट किया और राजा के फोन को खाई में फेंक दिया
- दोपहर 2:30 बजे हत्या के बाद राजा को खाई में फेंक दिया
-
11:12 AM (IST) Jun 11, 2025
आरोपियों को शिलॉन्ग पुलिस स्टेशन लाया गया
राजा रघुवंशी हत्याकांड के चारों आरोपियों को मामले में आगे की जांच के लिए सात दिन की ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद शिलॉन्ग सदर पुलिस स्टेशन लाया गया। सोनम रघुवंशी को भी शिलॉन्ग सदर पुलिस स्टेशन में रखा गया है।
-
11:01 AM (IST) Jun 11, 2025
राजा के पिता बोले- 'फांसी की सजा मिलनी चाहिए'
राजा रघुवंशी के पिता ने कहा कि जो भी इसमें शामिल हैं उनको फांसी मिलनी चाहिए। सोनम के पूरे परिवार को था मालूम सोनम का अफेयर है। उन्होंने रघुवंशी समाज से अपील की है कि सोनम के परिवार को समाज से बाहर करें।
-
10:58 AM (IST) Jun 11, 2025
क्या था हत्या का प्लान 'बी'
सोनम राजा रघुवंशी की हत्या करने के लिए इस तरह अमादा थी कि उसने पहला प्लान विफल रहने पर दूसरे प्लान की भी तैयारी कर ली थी। उसने राज कुशवाहा से कहा था कि अगर उसके दोस्त राजा रघुवंशी की हत्या करने में कामयाब नहीं हो पाए तो वह फोटो लेने के बहाने से राजा को पहाड़ से नीचे धक्का दे देगी।
-
8:26 AM (IST) Jun 11, 2025
सोनम ने मायके में रहकर ही मर्डर की पूरी योजना बनाई थी-सूत्र
इंदौर क्राइम ब्रांच के सूत्रों की मानें तो सोनम ने ठान रखा था कि उसे राजा को मारना ही है। सोनम ने पूरी योजना मायके से रहकर ही बनाई थी। 11 मई को शादी के बाद 15 मई को सोनम अपने मायके आ गयी थी।
सोनम ने राजा से कहा था कि कामख्या मंदिर में दर्शन के बाद ही वो पास आएंगे। उसने मान रखने का बहाना बनाया और राजा को पहले कामख्या मंदिर और फिर मेघालय जाने के लिए मनाया। -
8:19 AM (IST) Jun 11, 2025
चारों आरोपियों को लेकर पुलिस शिलॉन्ग के लिए रवाना
राजा रघुवंशी हत्याकांड के चार आरोपियों को शिलॉन्ग पुलिस ने मामले में आगे की जांच के लिए सात दिन की ट्रांजिट रिमांड हासिल करने के बाद गुवाहाटी हवाई अड्डे लाया गया जहां से अब आरोपियों को शिलॉन्ग ले जाया जा रहा है
-
7:39 AM (IST) Jun 11, 2025
सोनम की रिमांड मांगेगी पुलिस
सुबह 10 बजे के बाद कभी भी सोनम की कोर्ट में पेशी हो सकती है। बाकी के 4 आरोपियों को लेकर पुलिस आज 10 से 11 बजे के बीच शिलांग पहुंच जाएगी। सभी 4 आरोपियों की भी शिलांग पहुंचते ही उनकी मेडिकल जांच होगी। और फिर उन्हें भी कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जायेगा।
-
7:39 AM (IST) Jun 11, 2025
सोनम को लेकर देर रात 1 बजे शिलांग थाने पहुंची पुलिस
सोनम को लेकर मेघालय पुलिस करीब 11 बजे गुवाहाटी एयरपोर्ट पहुंची। उसे देर रात करीब पौने 1 बजे शिलांग स्थित सदर अस्पताल थाना पहुंची जहां से उसे रात 1: 30 बजे गणेश अस्पताल मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। रात 2:45 तक सोनम की मेडिकल जांच हुई। 3:45 बजे वापस सदर अस्पताल थाना लाया गया।
-
7:09 AM (IST) Jun 11, 2025
सोनम की आज कोर्ट में होगी पेशी
सोनम रघुवंशी का मेडिकल हो चुका है और अब आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। रिमांड पर लेने के बाद पुलिस की तैयारी है कि क्राइम सीन पर जाकर हत्यारे और सोनम के साथ हत्याकांड का री-क्रिएशन कराया जाए। इसके अलावा जहां-जहां किलर्स ठहरे थे, उन जगहों पर भी उन्हें ले जाकर उनकी शिनाख्त कराई जा सकती है।
-
7:05 AM (IST) Jun 11, 2025
सोनम की मौजूदगी में हुई थी राजा की हत्या
राजा रघुवंशी मर्डर केस में पुलिस बाकी चारों आरोपियों राज कुशवाहा, विशाल राजपूत, आकाश और आनंद को लेकर शिलॉन्ग पहुंच रही है। इस बीच खुलासा हुआ है कि जब राजा की हत्या की गई थी उस समय सोनम वहीं मौजूद थी। इस दौरान सोनम का प्रेमी राज मौके पर नहीं था। वह मेघालय नहीं गया लेकिन शिलांग पुलिस के मुताबिक उसने पर्दे के पीछे से सारी योजना बनाई थी और वह सोनम के संपर्क में था।
-
6:57 AM (IST) Jun 11, 2025
एफआईआर की कॉपी आई सामने
राजा रघुवंशी मर्डर केस की एफआईआर की कॉपी सामने आई है। यह मर्डर के बाद की एफआईआर है। उस दौरान सोनम लापता थी। यह FIR राजा के भाई विपिन की शिकायत पर दर्ज की गई थी। FIR के मुताबिक जब राजा की बॉडी बरामद हुई थी। तो वो बेहद खराब हालात में थी। चेहरे से उसकी पहचान कर पाना मुश्किल था। एफआईआर के मुताबिक राजा की सोने की चेन, सोने की इंगेजमेंट रिंग, शादी की अंगूठी, सोने की ब्रेसलेट और नकदी से भरा पर्स गायब था।
-
6:57 AM (IST) Jun 11, 2025
सोनम रघुवंशी का मेडिकल कराया गया
मेघालय पुलिस सोनम रघुवंशी को देर रात शिलांग सदर पुलिस स्टेशन लेकर आई। फिर उसे मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया। मेघालय पुलिस के पास उसकी तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड है।