1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रजत शर्मा के जन्मदिन पर पूर्व मंत्री विजय गोयल सहित कई सेलेब्रिटीज दे रहे बधाई

रजत शर्मा के जन्मदिन पर पूर्व मंत्री विजय गोयल सहित कई सेलेब्रिटीज दे रहे बधाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 18, 2022 10:29 am IST,  Updated : Feb 18, 2022 01:57 pm IST

इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा के जन्मदिन पर उन्हें विभिन्न क्षेत्रों की कई सेलेब्रिटीज ने शुभकामनाएं दी हैं।

Rajtat Sharma, Editor in Chief, INDIA TV- India TV Hindi
Rajtat Sharma, Editor in Chief, INDIA TV Image Source : INDIA TV

इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा के जन्मदिन पर उन्हें विभिन्न क्षेत्रों के कई सेलेब्रिटीज ने शुभकामनाएं दे रहे हैं। योग गुरु स्वामी रामदेव ने उन्हें मंत्रोच्चार के साथ उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके शतायु होने की प्रार्थना की। वहीं भाजपा के प्रवक्ता डॉक्टर सैय्यद जफर इस्लाम ने रजत शर्मा को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। साथ इंडिया टीवी के नए लुक पर भी बधाई दी। 

प्रदेश बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने भी दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने भी इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा को जन्मदिन पर शुभकामनाएं अर्पित की हैं। उन्होंने अपने बधाई संदेश में लिखा- 'प्रखर राष्ट्रवादी पत्रकार रजत शर्मा जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। दशकों से "आप की अदालत" जैसा दूजा कोई नहीं...। नए लुक में भी इंडिया टीवी यूं ही देश की आवाज बना रहे।'

पद्मभूषण रजतजी को मेरी शुभकामनाएं: विजय गोयल
एनडीए सरकार के पूर्व मंत्री और राजनेता विजय गोयल ने अपने शुभकामना संदेश में लिखा कि मेरे कॉलेज से प्रिय मित्र जिन्होंने गरीबी से उठकर आज इतना बड़ा मुकाम तय किया। ऐसे पद्मभूषण रजतजी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वे छात्र राजनीति से लेकर अब तक हर चीज में आगे रहे। चाहे कविता, वाद-विवाद या ड्रामा-प्रतियोगिता हो।

भाजपा नेता कपिल मिश्रा का बधाई संदेश
भारतीय जनता पार्टी के नेता कपिल मिश्रा ने भी रजत शर्मा को दी बधाई। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में लिखा कि भारतीय मीडिया के स्तंभ पुरुष, सरल सहज और जनता की भाषा में जनता की अदालत में जनता के सवाल पूछने की महारत वाले रजत शर्माजी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मां जगदम्बा की कृपा सदैव बनी रहे।

प्रफुल्ल पटेल ने भी दी शुभकामनाएं
पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजनेता प्रफुल्ल पटेल ने भी रजत शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने ट्वीट संदेश में रजतजी को अपना प्यारा मित्र, भाई और सह्रदय व्यक्ति बताते हुए कहा कि हमारी दोस्ती समय के साथ और गहरी होती रहे। मैं आपको जन्मदिन पर शुभकामनाएं अर्पित करता हूं कि आप हमेशा प्रसन्न और सफल रहें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत