1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रजत शर्मा का जन्मदिन आज, दर्शकों के प्यार और भरोसे के लिए जताया आभार

रजत शर्मा का जन्मदिन आज, दर्शकों के प्यार और भरोसे के लिए जताया आभार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 18, 2022 08:39 am IST,  Updated : Feb 18, 2022 08:39 am IST

उन्होंने अपने ट्वीट में कहा—'इंडिया टीवी के नए लुक की एक झलक। दिखता नया है पर जज़्बा वही है: शोर कम, खबरें ज्यादा।  आपके भरोसे और प्यार के लिए शुक्रिया। 

India TV Chairman and Editor-in-Chief Rajat Sharma.- India TV Hindi
India TV Chairman and Editor-in-Chief Rajat Sharma. Image Source : INDIA TV

Highlights

  • आपके भरोसे और प्यार के लिए शुक्रिया- रजत शर्मा
  • दिखता नया है पर जज़्बा वही है: शोर कम, खबरें ज्यादा- रजत शर्मा

नयी दिल्ली: इंडिया टीवी के एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा ने आज अपने जन्मदिन पर ट्वीट करके इंडिया टीवी के सभी दर्शकों के भरोसे और प्यार के लिए शुक्रिया अदा किया। रजत शर्मा ने अपने ट्वीट में इंडिया टीवी के नए लुक की वीडियो भी शेयर किया। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा—'इंडिया टीवी के नए लुक की एक झलक। दिखता नया है पर जज़्बा वही है: शोर कम, खबरें ज्यादा।  आपके भरोसे और प्यार के लिए शुक्रिया। 

 नया और मॉडर्न लुक सरप्राइज़ गिफ़्ट

दरअसल, आज रजत शर्मा के जन्मदिवस के दिन इंडिया टीवी ने अपना लुक बदला है। इंडिया टीवी के नए लुक को अपनी टीम की ओर से एक सरप्राइज गिफ्ट मानते हुए उन्होंने पूरी टीम का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा—'मेरी टीम ने आज मेरे जन्मदिन पर सरप्राइज़ गिफ़्ट दिया, इंडिया TV का नया और मॉडर्न लुक लॉन्च करके। पूरी टीम का शुक्रिया। पर  मैं हैरान हूं, इन लोगों ने इसे मुझसे सीक्रेट कैसे रखा? ये बर्थ—डे गिफ़्ट अपने दर्शकों के साथ शेयर करने की ख़ुशी भी कम नहीं है।

नया लुक दर्शकों के मन में खुशी की बयार लाएगा

इंडिया टीवी चैनल के नए लुक का मकसद, अपने दर्शकों को बदलते वक़्त के साथ एक आधुनिक लुक देना और टीवी स्क्रीन पर इंडिया टीवी की प्रस्तुति को ज़्यादा आकर्षक बनाना है। इसके लगातार बदलते एनिमेशंस और विजुअल्स दुनिया भर में अपनाये जा रहे नये और अत्याधुनिक ट्रेंड के साथ मेल खाते हैं। उम्मीद है कि चैनल का यह नया लुक दर्शकों के मन में खुशी की बयार लाएगा।  

ताज़गी और ऊर्जा से भरपूर कंटेंट

ऐसे वक़्त जब डिजिटल समेत सभी मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सूचनाओं का भारी बोझ है, इंडिया टीवी ने तय किया है कि वह अपने दर्शकों के लिए ऐसा स्क्रीन रखेगा जिसमें बेतरतीब तरीक़े से परोसी जाने वाली भीड़भाड़ कम हो, जो सहज भी हो और सरल भी हो। चैनल के इस नये लुक के साथ इसके कंटेंट में ताज़गी और ऊर्जा भी रहेगी। इंडिया टीवी का कंटेंट वैसे भी टी.वी. पत्रकारिता में हमेशा उच्च मानदंड का रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत