1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजनाथ सिंह होली खेलने के लिए नहीं जाएंगे सियाचिन, कैंसल हुआ प्लान, जानें वजह

राजनाथ सिंह होली खेलने के लिए नहीं जाएंगे सियाचिन, कैंसल हुआ प्लान, जानें वजह

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Mar 24, 2024 07:41 am IST,  Updated : Mar 24, 2024 10:26 am IST

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 24 मार्च को सियाचिन के दौरे पर जाने वाले थे। लेकिन उनके दौरे को फिलहाल के लिए रद्द कर दिया गया है। अब रक्षामंत्री लेह के दौरे पर जाएंगे। सियाचिन में खराब मौसम के कारण उनके दौरे को रद्द कर दिया गया है।

Rajnath Singh Siachen visit today to celebrate Holi with military personnel in siachen- India TV Hindi
राजनाथ सिंह आज होली खेलने जाएंगे सियाचिन Image Source : PTI

होली के अवसर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह होली खेलने के लिए सियाचिन जाने वाले थे। लेकिन अब इस प्लान को रद्द कर दिया गया है। ऐसे में 24 मार्च को राजनाथ सिंह अब लेह पहुंचने वाले हैं। दरअसल खराब मौसम के कारण उनके सियाचिन दौरे को रद्द कर दिया गया है। इस दौरान वो यहां तैनात सशस्त्र बलों के जवानों के साथ होले खेलने वाले थे। बता दें कि होली इस साल 24 और 25 जनवरी को मनाया जा रहा है। इस बाबस रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, कल यानी 24 मार्च को मैं दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन में रहूंगा। वहां तैनात सशस्त्र बलों के जवानों के साथ होली मनाने के लिए उत्सुक हूं। बता दें कि सियाचिन की पहाड़ियां सालभर बर्फ से ढंकी होती हैं।

सियाचिन जाएंगे राजनाथ सिंह

काराकोरम रेंज में लगभग 20 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित सियाचिन ग्लेशियर को दुनिाय के सबसे ऊचे सैन्यीकृत क्षेत्र के रूप में जाना जाता है। यहां सैनिकों को युद्ध से ज्यादा मौसम और शीतलहर की मार से लड़ना पड़ता है। सर्दियों के दौरान ग्लेशियर पर हिमस्खलन और भूस्खलन आम बात है यहां सालभर तापमान माइनस में ही रहता है। यहां तापमान 0 से माइनस 60 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। बता दें कि सैन्य और सुरक्षा के लिहाज से सियाचिन की पहाड़ियां भारत के लिए बेहद अहम है। क्योंकि यह वह स्थान है जहां से पाकिस्तान और चीन की सीमा लगती है। सुरक्षा के लिहाज से सियाचिन बेहद अहम है। 

सैन्य जवानों संग खुशियों का त्योहार

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब केंद्र सरकार का कोई मंत्री सैन्य बलों के साथ कोई त्योहार मना रहा है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हों या केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सभी सैन्य जवानों के साथ त्योहार मनाते आए हैं। पीएम मोदी हर साल अपने जन्मदिन के अवसर पर जम्मू-कश्मीर के दौरे पर जाते हैं और अपना जन्मदिन या अन्य त्योहार वो भारतीय सेना के जवानों के साथ मनाते हैं। बता दें कि देशभर में 24 और 25 मार्च को धूमधाम से होली का त्योहार मनाया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत