Monday, March 02, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'दर्द में हैं वो, इसलिए भगवान राम को घसीट रहे हैं', संजय राउत के बयान पर मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने किया पलटवार

'दर्द में हैं वो, इसलिए भगवान राम को घसीट रहे हैं', संजय राउत के बयान पर मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने किया पलटवार

Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61 Published : Dec 31, 2023 04:23 pm IST, Updated : Dec 31, 2023 04:23 pm IST

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने वाली है। इसके लिए देशभर के लोगों को निमंत्रण भेजा जा रहा है। इसे लेकर संजय राउत ने बीते दिनों बयान दिया था। इस मामले पर रामलला के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने बयान देते हुए कहा है कि संजय राउत दर्द में हैं।

Ram Mandir Inauguration Ram lalla Chief Priest Satyendra Das hit back at Sanjay Raut statement- India TV Hindi
Image Source : ANI संजय राउत के बयान पर मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने किया पलटवार

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन होने वाला है। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश की बड़ी हस्तियों को निमंत्रण भेजा जा रहा है। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होकर भेजे जा रहे निमंत्रण को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। पीएम मोदी ने लोगों से घर-घर में राम ज्योति जलाने की अपील की है। शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने इस पर बयान देते हुए कहा कि उनकी पार्टी को इस समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण नहीं भेजा गया है। इस पर अब रामलला के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने बयान दिया है। 

संजय राउत पर बरसे आचार्य सत्येंद्र दास

राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा, 'संजय राउत को बहुत दर्द है। वे दर्द व्यक्त नहीं कर सकते हैं। इसलिए भगवान राम को इसमें घसीट रहे हैं। भाजपा ने आस्था और विश्वास पर सत्ता प्राप्त की है। न कि भगवान राम को राजनीति में लाकर। जिन्होंने भगवान राम को नकार दिया है वो गार गया है। जिन्होंने भगवान राम को स्वीकार किया वो आज सत्ता में बैठे हैं।' बता दें कि इस मुद्दे पर संजय राउत ने बयान देते हुए कहा था कि अगर कोई पार्टी यह कहती है कि राम हमारे हैं तो वे राम को छोटा कर रहे हैं। हमारी पार्टी ने राम के लिए बलिदान दिया है। 

क्या बोले संजय राउत?

संजय राउत ने कहा कि मुझे लगता है कि भाजपा की सरकार अयोध्या से ही चलने वाली है। पीएमओ या भाजपा का ऑफिस हो, सबकुछ अयोध्या से ही चलेगा। 22 जनवरी के बाद भाजपा श्रीराम को पार्टी से प्रत्याशी बना देगी। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उन्होंने कहा कि वे भाजपा के इवेंट में नहीं जाएंगे। ये भाजपा की रैली है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद रामलला के दर्शन के लिए जाएंगे। बता दें कि देशभर से करीब 4 हजार लोगों को इस कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं को भी इस कार्यक्रम में शामिल होने का न्यौता भेजा गया है। 

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement