1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Ram Nath Kovind: रिटायर होते ही रामनाथ कोविंद को मिलेगी 1.5 लाख पेंशन, बंगला और बहुत कुछ, पत्नी को भी दी जाएगी इतनी रकम

Ram Nath Kovind: रिटायर होते ही रामनाथ कोविंद को मिलेगी 1.5 लाख पेंशन, बंगला और बहुत कुछ, पत्नी को भी दी जाएगी इतनी रकम

 Published : Jul 24, 2022 01:07 pm IST,  Updated : Jul 24, 2022 01:15 pm IST

Ram Nath Kovind: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज (24 जुलाई 2022) को रिटायर हो जाएंगे। द्रौपदी मुर्मू 25 जुलाई को देश की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रिटायर होने के बाद भी रामनाथ कोविंद को कितनी बेहतरीन सुख सुविधाएं मिलेंगी।

Ram Nath Kovind- India TV Hindi
Ram Nath Kovind Image Source : INDIA TV

Highlights

  • रिटायर होते ही रामनाथ कोविंद को मिलेगी 1.5 लाख पेंशन
  • पत्नी को भी मिलेगी इतनी रकम
  • राष्ट्रपति को मिलते हैं हर महीने 5 लाख रुपए

Ram Nath Kovind: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज (24 जुलाई 2022) को रिटायर हो जाएंगे। द्रौपदी मुर्मू 25 जुलाई को देश की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रिटायर होने के बाद भी रामनाथ कोविंद को कितनी बेहतरीन सुख सुविधाएं मिलेंगी। बतौर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को महीने हर महीने पांच लाख रुपए की सैलरी मिलती थी। इसके साथ ही अन्य कई तरह की सुख सुविधाएं भी मिलती थीं। रिटायर होने के बाद उनको भले ही इतनी सुख सुविधाएं ना मिलें, लेकिन फिर भी इतनी मिलती हैं कि एक आम आदमी के लिए वह राजसी ठाठ-बाट से कम नहीं है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को क्या-क्या मिलेगा रिटायरमेंट के बाद

 
बड़ा बंगला
 
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को रिटायरमेंट के बाद लुटियन दिल्ली के सबसे बड़े बंगलों में से एक मिलेगा। उन्हें 12 जनपथ का बंगला मिलेगा। 25 जुलाई को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इस बंगले में शिफ्ट हो जाएंगे। इस बंगले में 7 बड़े-बड़े कमरे हैं। सर्वेंट्स के लिए अलग से कमरे बने हैं। इस बंगले में पहले राम विलास पासवान रहा करते थे, लेकिन 2022 में कोर्ट के एक आदेश के बाद उनसे यह बंगला खाली करा लिया गया था। हालांकि, इस बंगले को रेल मंत्री अश्‍विनी वैष्‍णव को दिया गया था लेकिन वह उसमें शिफ्ट नहीं हुए। जिसके बाद अब यह बंगला रामनाथ कोविंद को दे दिया जाएगा।

शानदार पेंशन

रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति रहते हुए पांच लाख की सैलरी मिलती थी, लेकिन रिटायरमेंट के बाद उन्हें प्रेसिडेंट्स इमॉलुमेंट्स एंड पेंशन (एमेंडमेंट) एक्‍ट, 2008 के अनुसार 1.5 लाख रुपये पेंशन मिलेगी। हालांकि, पहले यह पेंशन 50 हजार हुआ करती थी, लेकिन 2008 में संशोधन के बाद इसे 1.5 लाख कर दिया गया था।

अन्य सुख सुविधाएं

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को रिटायरमेंट के बाद दो लैंडलाइन फोन, मोबाइल फोन, इंटरनेट कनेक्शन, मुफ्त पानी और बिजली की भी सुविधाएं मिलेंगी। इसके साथ ही उन्हें एक कार और ड्राइवर भी मिलेगा। सेक्रेटरी के साथ साथ दिल्ली पुलिस की सुरक्षा भी उन्हें मिलेगी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को रिटायरमेंट के बाद पूरे जीवन मुफ्त मेडिकल फैसेलिटी, फर्स्ट क्लास की रेल टिकट और फ्लाइट टिकट मिलती रहेगी। यहां तक की उनकी पत्नी को भी हर महीने 30 हजार रुपए मिलेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत