1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Ramgarh By-election Results 2023 Live: रामगढ़ में किसके सिर सजेगा जीत का ताज? UPA-NDA में कांटे की टक्कर

Ramgarh By-election Results 2023 Live: रामगढ़ में किसके सिर सजेगा जीत का ताज? UPA-NDA में कांटे की टक्कर

 Edited By: Kajal Kumari
 Published : Mar 02, 2023 10:23 am IST,  Updated : Mar 02, 2023 12:30 pm IST

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आज आने वाले हैं, वोटों की गिनती जारी है। एनडीए और यूपीए में कड़ी टक्कर दिख रही है। जानें पल-पल के अपडेट्स-

ramgarh by polls result- India TV Hindi
रामगढ़ सीट पर किसकी होगी जीत Image Source : ANI

Ramgarh Bypoll Results 2023 Live: झारखंड के रामगढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। इस सीट पर एनडीए उम्मीदवार सुनीता चौधरी और यूपीए प्रत्याशी बजरंग महतो के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है। शाम से पहले ही वोटों की गिनती खत्म होने और नतीजे साफ हो जाएंगे। नतीजे आते ही रामगढ़ को आज अपना नया विधायक मिल जाएगा। ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन पार्टी (AJSU) की उम्मीदवार सुनीता चौधरी, झारखंड के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में अपने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रतिद्वंद्वी बजरंग महतो से आगे चल रही हैं, जो नवीनतम रुझानों में 11,789 मतों के अंतर से पीछे चल रहे हैं।


झारखंड के रामगढ़ में सोमवार को 68 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। झारखंड की रामगढ़ विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में 14 निर्दलीय समेत 18 उम्मीदवार मैदान में हैं. कांग्रेस नेता ममता देवी की अयोग्यता के कारण उपचुनाव जरूरी थे। कांग्रेस ने ममता देवी के पति बजरंग महतो और ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) पार्टी ने अपनी नेता सुनीता चौधरी को मैदान में उतारा है> उपचुनावों के लिए मतगणना के अलावा, तीन पूर्वोत्तर राज्यों त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में विधानसभा चुनावों के लिए भी मतगणना जारी है। 

जानें पल-पल के अपडेट्स

झारखंड: रामगढ़ उपचुनाव में 16,080 वोट के साथ NDA प्रत्याशी सुनीता चौधरी आगे चल रही हैं।

रामगढ़ में सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई और अबतक तीन राउंड की मतगणना भी पूरी हो चुकी है।

पहले राउंड में एनडीए उम्मीदवार सुनीता चौधरी 5 हजार वोटों से आगे चल रही थीं और UPA प्रत्याशी बजरंग महतो को 7072 वोट मिले थे।
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत