1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रांची: मुठभेड़ के दौरान फरार 5 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, उसके साथ भागे चार साथी भी पकड़े गए

रांची: मुठभेड़ के दौरान फरार 5 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, उसके साथ भागे चार साथी भी पकड़े गए

 Edited By: Shashi Rai
 Published : Apr 05, 2023 02:30 pm IST,  Updated : Apr 05, 2023 02:33 pm IST

इस मुठभेड़ के दौरान 25-25 लाख के इनाम वाले नक्सली कमांडर गौतम पासवान और अजीत उरांव के अलावा पांच-पांच लाख के इनाम वाले तीन नक्सली अमर गंझू, अजय यादव और सुजीत भुइयां मारे गए थे।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : फाइल फोटो

झारखंड के चतरा में बीते सोमवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान फरार हुए पांच माओवादी नक्सलियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें पांच लाख का इनामी जोनल कमांडर नंदकिशोर यादव उर्फ ननकुरिया शामिल है। वह मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया था और पिछले तीन दिनों से पलामू के पिपराटांड़ और पांकी थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में अपना इलाज करवा रहा था।

जंगल का फायदा उठाकर भागे थे नक्सली

बता दें कि इस मुठभेड़ के दौरान 25-25 लाख के इनाम वाले नक्सली कमांडर गौतम पासवान और अजीत उरांव के अलावा पांच-पांच लाख के इनाम वाले तीन नक्सली अमर गंझू, अजय यादव और सुजीत भुइयां मारे गए थे। पुलिस ने उस दिन दावा किया था कि मुठभेड़ के दौरान कई अन्य नक्सली जख्मी हुए हैं, लेकिन जंगलों का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। अब इनमें से पांच को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से कई हथियार भी बरामद किए गए हैं।

ऑपरेशन में शामिल पुलिस और सुरक्षा बल हुए सम्मानित 

इधर मारे गए नक्सलियों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उन्हें फर्जी एनकाउंटर में मारा है। वे सभी सरेंडर करना चाहते थे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़कर गोली मारी है। दूसरी तरफ झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह ने इस आरोप को पूरी तरह निराधार बताया है। उन्होंने इस ऑपरेशन में शामिल पुलिस और सुरक्षा बल के जवानों और अधिकारियों को सम्मानित किया है।

ये भी पढ़ें

दिल्ली: ज्वेलरी शॉप में 4 नकाबपोश बदमाशों ने की फायरिंग, 2 किलो सोना और 4 लाख रुपए कैश लूटकर हुए फरार

मुंबई: प्री-स्कूल में मासूमों के साथ करती थीं बेरहमी, महिला टीचरों के खिलाफ केस दर्ज, CCTV वीडियो देखकर सब हैरान

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत