1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चूहों ने गायब कर दी 10 किलो भांग और 9 किलो गांजा! जानें कैसे कोर्ट पहुंचा मामला

चूहों ने गायब कर दी 10 किलो भांग और 9 किलो गांजा! जानें कैसे कोर्ट पहुंचा मामला

 Edited By: Amar Deep
 Published : Apr 07, 2024 06:40 pm IST,  Updated : Apr 07, 2024 06:52 pm IST

झारखंड के धनबाद जिले में चूहों ने गांजा और भांग को पुलिस की हिरासत से गायब कर दिया है। दरअसल, कोर्ट के एक सवाल के जवाब में ऐसा पुलिस का कहना है।

चूहों ने गायब कर दिया 10 किलो भांग और 9 किलो गांजा।- India TV Hindi
चूहों ने गायब कर दिया 10 किलो भांग और 9 किलो गांजा। Image Source : PEXELS

धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले के एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक थाने में जब्त कर रखे गये 10 किलोग्राम भांग और 9 किलोग्राम गांजा को नष्ट करने का आरोप चूहों पर लगा है। इस मामले से जुड़े एक वकील ने रविवार को बताया कि पुलिस ने मामले की जानकारी जिले की एक अदालत को दी। 

6 साल पहले जब्त किया था भांग और गांजा

अदालत द्वारा राजगंज थाने के प्रभारी अधिकारी को 6 साल पहले जब्त किए गए भांग और गांजा को पेश करने का निर्देश दिए जाने के बाद पुलिस ने शनिवार को प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश राम शर्मा को एक रिपोर्ट सौंपी। अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि चूहों ने थाने के मालखाने में रखे मादक पदार्थों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में थाने में मामला दर्ज किया गया था। 

6 अप्रैल को कोर्ट में थी पेशी

बता दें कि राजगंज पुलिस ने 14 दिसंबर 2018 को 10 किलो भांग और 9 किलो गांजा जब्त करने के साथ शंभू प्रसाद अग्रवाल और उसके बेटे को गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ थाने में प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी। सुनवाई के दौरान अदालत ने मामले के जांच अधिकारी जयप्रकाश प्रसाद को जब्त भांग और गांजा को 6 अप्रैल को अदालत में पेश करने का आदेश दिया था। 

चूहों ने नष्ट की जब्त सामग्री

मामले में बचाव पक्ष के वकील अभय भट्ट ने कहा कि ‘‘ शंभू प्रसाद अग्रवाल शनिवार को राजगंज पुलिस थाना प्रभारी के आवेदन के साथ अदालत में पेश हुए, जिसमें कहा गया कि चूहों ने सभी जब्त सामग्री को नष्ट कर दिया।’’ वकील अभय भट्ट ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि उनके मुवक्किल को झूठे मामलों में फंसाया गया, क्योंकि पुलिस जब्त की गई सामग्री प्रदर्शित करने में सक्षम नहीं हो सकी।

(इनपुट- भाषा)

यह भी पढ़ें- 

बदमाशों ने युवक पर डाला खौलता हुआ तेल, दो झुलसे; हिंदूवादी संगठनों ने किया हंगामा

क्या है स्मार्ट टीवी और फ्रिज का हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी से कनेक्शन? ED ने पेश किया सबूत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत