1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'आप की अदालत' में भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन, देखिए आज सुबह 10 बजे इंडिया टीवी पर

'आप की अदालत' में भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन, देखिए आज सुबह 10 बजे इंडिया टीवी पर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 24, 2023 04:22 pm IST,  Updated : Mar 26, 2023 12:02 am IST

इस एपिसोड में रवि किशन ने सिनेमा से लेकर सियासत तक के सफर पर रजत शर्मा के सवालों का खुलकर जवाब दिया । बता दें कि रवि किशन बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुके हैं।

'आप की अदालत' में...- India TV Hindi
'आप की अदालत' में भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन Image Source : इंडिया टीवी

Aap Ki Adalat:  देश के चर्चित और लोकप्रिय शो 'आप की अदालत' के नए एपिसोड में भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन नजर आएंगे। वे कठघरे में बैठकर इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ रजत शर्मा के सवालों का जवाब देंगे। इस एपिसोड का प्रसारण आज सुबह 10 बजे इंडिया टीवी पर होगा।

इस एपिसोड में रवि किशन ने सिनेमा से लेकर सियासत तक के सफर पर रजत शर्मा के सवालों का खुलकर जवाब दिया वहीं उन्होंने अपने कई लोकप्रिय डॉयलॉग के जरिए दर्शकों का दिल जीत लिया। बता दें कि रवि किशन बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुके हैं। 

7 जनवरी से शुरू है नए एपिसोड्स का सिलसिला

बता दें कि कोरोना महामारी के कारण पिछले 2 साल से इस शो के नए एपिसोड्स की शूटिंग नहीं हो पा रही थी और पुराने एपिसोड ही प्रसारित किए जा रहे थे। लेकिन अब इस चर्चित शो के नए एपिसोड्स का प्रसारण 7 जनवरी से शुरू हो चुका है। दर्शक इसे पहले की तरह हर शनिवार रात 10 बजे इंडिया टीवी पर देख सकते हैं। नए एपिसोड के पहले गेस्ट जाने-माने उद्योगपति और बिजनेसमैन गौतम अडानी थे। अडानी के बाद कई गेस्ट ‘आप की अदालत’ के कटघरे में मौजूद होकर रजत शर्मा के सवालों के जवाब दे चुके हैं।

'आप की अदालत' के नाम हैं कई कीर्तिमान

'आप की अदालत' में करीब 200 हस्तियां अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की बात करें तो 'आप की अदालत' के वीडियो 170 करोड़ से भी ज्यादा बार देखे जा चुके हैं, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। सिर्फ इतना ही नहीं, इस शो के 1100 से ज्यादा एपिसोड टीवी पर आ चुके हैं, और यह यूट्यूब पर दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले न्यूज शो में शामिल है। ‘आप की अदालत’ एकलौता ऐसा मंच रहा है जहां पर आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान एक साथ नजर आए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत