1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अब बच्चों को कोरोना कवच: 15 से 18 साल के बच्चों के Covid Vaccination के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें- कैसे होगा

अब बच्चों को कोरोना कवच: 15 से 18 साल के बच्चों के Covid Vaccination के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें- कैसे होगा

 Edited By: Bhasha
 Published : Jan 01, 2022 11:03 am IST,  Updated : Jan 01, 2022 11:03 am IST

उल्लेखनीय है कि 15 वर्ष से 18 वर्ष के किशोरों के लिए टीकाकरण तीन जनवरी से शुरू हो जाएगा।

Covid-19- India TV Hindi
Covid-19 Image Source : PTI

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि 15 वर्ष से 18 वर्ष की आयु के किशोरों के कोविड-19 रोधी टीकाकरण के लिए कोविन पोर्टल पर पंजीकरण शनिवार से शुरू हो गया। मांडविया ने ट्विटर के माध्यम से लोगों से अनुरोध किया कि वे टीकाकरण के लिए अपने परिवारों के पात्र किशोरों का पंजीकरण कराएं। 

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘बच्चे सुरक्षित, तो देश का भविष्य सुरक्षित। नववर्ष के अवसर पर आज (शनिवार) से 15 वर्ष से 18 वर्ष की आयु के बच्चों के कोविड-19 रोधी टीकाकरण के लिए कोविन पोर्टल पर पंजीकरण शुरू किया जा रहा है। मेरा परिजनों से आग्रह है कि पात्र बच्चों के टीकाकरण के लिए उनका पंजीकरण कराएं।’’ 

उल्लेखनीय है कि 15 वर्ष से 18 वर्ष के किशोरों के लिए टीकाकरण तीन जनवरी से शुरू हो जाएगा।  

इनपुट- भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत