नयी दिल्ली: पूरा देश आज 73 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मना रहा है। मुख्य समारोह राजधानी दिल्ली के राजपथ पर आयोजित हुआ। इस दौरान देश की आन-बान-शान की झांकी प्रदर्शित की गई। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तिरंगा फहराने के बाद परेड की सलामी ली। गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान देश की सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विविधताओं की खास झलक देखने को मिली। इस दौरान भारतीय वायुसेना के 75 विमानों का भव्य फ्लाई-पास्ट देखने को मिला। पहली बार भारतीय वायुसेना ने फ्लाई-पास्ट के दौरान कॉकपिट का वीडियो दिखाने के लिए दूरदर्शन के साथ समन्वय किया। राफेल, सुखोई, जगुआर, एमआई-17, सारंग, अपाचे और डकोटा जैसे पुराने और वर्तमान आधुनिक विमान फ्लाई-पास्ट में राहत, मेघना, एकलव्य, त्रिशूल, तिरंगा, विजय और अमृत सहित विभिन्न संयोजन (फॉर्मेशन) का प्रदर्शन किया। पहली बार परेड के दौरान राजपथ पर 75 मीटर लंबाई और 15 फुट ऊंचाई के 10 स्क्रॉल प्रदर्शित किए गए। दूरदर्शन 59 कैमरों की मदद से गणतंत्र दिवस परेड की हर गतिविधि का सीधा प्रसारण किया जा रहा है।