Tuesday, March 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ऋषभ पंत की जान बचाने वाले रजत ने गर्लफ्रेंड के साथ खाया जहर, प्रेमिका की मौत

ऋषभ पंत की जान बचाने वाले रजत ने गर्लफ्रेंड के साथ खाया जहर, प्रेमिका की मौत

Edited By: Shakti Singh Published : Feb 13, 2025 01:00 pm IST, Updated : Feb 13, 2025 01:00 pm IST

रजत की गर्लफ्रेंड की मौत होने के बाद उनकी मां ने रजत पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है। हालांकि, रजत खुद अस्पताल में भर्ती है और जिंदगी-मौत के बीच जंग लड़ रहा है।

 Rajat and Nishu- India TV Hindi
Image Source : X/RISHABHPANT ऋषभ पंत (बाएं), पंत की जान बचाने वाले रजत और निशू

उत्तराखंड के रुड़की में सड़क हादसे के बाद क्रिकेटर ऋषभ पंत की मदद करने वाला रजत खुद जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रजत ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर आत्महत्या की कोशिश की थी। दोनों ने साथ में जहर खाया था। हालांकि, रजत की प्रेमिका की मौत हो चुकी है, लेकिन रजत अभी भी जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहा है। रजत की गर्लफ्रेंड की मौत के बाद उसकी मां ने रजत के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया है।

डॉक्टरों का कहना है कि रजत की हालत में सुधार हो रहा है, लेकिन उसकी गर्लफ्रेंड की मौत हो चुकी है। ठीक होकर अस्पताल से निकलने पर रजत को पुलिस की जांच का सामना करना पड़ेगा।

रजत ने बचाई थी पंत की जान

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत दिसंबर 2022 में अपने घर जाते समय रुड़की के पास हादसे का शिकार हो गए थे। उनकी कार डिवाइडर सेटकरा कर उछली थी और नीचे गिरने के बाद उसमें आग लग गई थी। पंत गंभीर रूप से चोटिल थे और ठीक से होश में भी नहीं थे। ऐसे में रजत ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पंत की जान बचाई थी। एंबुलेंस को बुलाया था और मदद मिलने के बाद ही पंत का साथ छोड़ा था। इस समय तक रजत को पता भी नहीं था कि वह भारतीय क्रिकेटर की मदद कर रहे हैं। पंत ने बाद में एक स्कूटी गिफ्ट करके रजत को शुक्रिया कहा था।

आत्महत्या के लिए क्यों मजबूर हुआ रजत

रजत और उसकी प्रेमिका अलग-अलग जाति के थे। ऐसे में उनके परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। दोनों की शादी अलग-अलग जगहों पर तय कर दी गई थी। इसके बाद दोनों मैदान में पड़े हुए मिले। अस्पताल जाकर पता चला कि दोनों ने जहर खाया है। लड़की को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, लेकिन रजत की हालत में सुधार हो रहा है और डॉक्टरों ने उम्मीद जताई है कि वह ठीक हो सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि शादी के लिए परिवार के राजी नहीं होने पर रजत ने प्रेमिका के साथ जहर खाया था।

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement