1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Ruckus on Saffron Flag: जर्मनी में भगवा झंडा लहराने पर क्यों मचा हंगामा? पीएम ऑफिस की ओर से पोस्ट किए गए इस VIDEO पर विपक्ष हुआ हमलावर

Ruckus on Saffron Flag: जर्मनी में भगवा झंडा लहराने पर क्यों मचा हंगामा? पीएम ऑफिस की ओर से पोस्ट किए गए इस VIDEO पर विपक्ष हुआ हमलावर

 Published : May 03, 2022 05:35 pm IST,  Updated : May 03, 2022 05:35 pm IST

पीएमओ ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें दिख रहा है कि कुछ लोग भगवा रंग के झंडे लहरा रहे हैं। ऐसे में ट्विटर पर इस बात को लेकर घमासान मच गया है। इस वीडियो पर तमाम विपक्षी नेता सवाल उठा रहे हैं। 

Ruckus on Saffron Flag- India TV Hindi
Ruckus on Saffron Flag Image Source : TWITTER/PMOINDIA

Highlights

  • जर्मनी में भगवा झंडा लहराने पर मचा हंगामा
  • 2 से 4 मई तक यूरोप के दौरे पर हैं पीएम नरेंद्र मोदी
  • पीएमओ ने अपने ट्विटर हैंडल पर भगवा झंडे लहराने वाले लोगों का पोस्ट किया वीडियो

Ruckus on Saffron Flag: पीएम नरेंद्र मोदी 2 से 4 मई तक यूरोप के दौरे पर हैं। वह अपने दौरे के पहले दिन जर्मनी पहुंचे थे और आज वह डेनमार्क की यात्रा पर हैं। जर्मनी पहुंचने पर पीएम मोदी (PM Modi) का भव्य स्वागत किया गया और इस दौरान कई लोग भगवा रंग के झंडों के साथ खुशी मनाते हुए दिखे। पीएमओ ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसका वीडियो भी शेयर किया, जिस पर अब लोग सवाल उठा रहे हैं। 

पीएमओ (PMO) ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें दिख रहा है कि कुछ लोग भगवा रंग के झंडे लहरा रहे हैं। ऐसे में ट्विटर पर इस बात को लेकर घमासान मच गया है। इस वीडियो पर तमाम विपक्षी नेता सवाल उठा रहे हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. शमा मोहम्मद ने इस वीडियो पर कहा कि ये किसका झंडा है? वहीं नागालैंड कांग्रेस के महासचिव जीके झिमोमी ने कहा कि तिरंगा कहां है?

केरल कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी इस झंडे को लेकर सवाल उठाए गए। केरल कांग्रेस ने कहा कि  'श्रीमान भारत के प्रधानमंत्री, आप विदेश में देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में इस नॉनसेंस को प्रचारित करने के लिए आप देश से माफी मांगें।'

एस इरफान हबीब ने कहा, 'क्या ये भारतीय तिरंगा है?' वहीं कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने भी कहा है कि भारत देश का झंडा तिरंगा कहा है? 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत