1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'आप की अदालत' में सचिन पायलट, देखिए आज सुबह 10 बजे इंडिया टीवी पर

'आप की अदालत' में सचिन पायलट, देखिए आज सुबह 10 बजे इंडिया टीवी पर

 Published : Jan 26, 2024 09:45 am IST,  Updated : Jan 27, 2024 11:55 pm IST

कांग्रेस के कद्दावर नेता सचिन पायलट'आप की अदालत' के कटघरे से इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के सवालों के जवाब देते हुए नजर आएंगे।

‘आप की अदालत’ में...- India TV Hindi
‘आप की अदालत’ में कांग्रेस नेता सचिन पायलट। Image Source : INDIA TV

Sachin Pilot in Aap Ki Adalat: कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट आज की सियासत में किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं। अपनी पार्टी के सबसे लोकप्रिय चेहरों में से एक सचिन पायलट ने राजस्थान की राजनीति में अपनी ताकत का लोहा बार-बार मनवाया है। हालांकि पिछले कुछ सालों में उनकी ज्यादा चर्चा राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ बार-बार हुई तकरारों को लेकर हुई। कांग्रेस नेता सचिन पायलट आज सुबह 10 बजे लोकप्रिय शो 'आप की अदालत' के कटघरे में होंगे और इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के सवालों का सामना करेंगे।

सचिन ने हर सवाल का खुलकर दिया जवाब

'आप की अदालत' के कटघरे में सचिन पायलट ने तमाम मुद्दों के अलावा अशोक गहलोत के साथ अपनी अदावत पर भी बात की। जब उनसे पूछा गया कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आपको 'निकम्मा और नाकारा' कहा, सचिन पायलट ने जवाब दिया, 'लेकिन आपने ध्यान दिया कि मैंने कुछ नहीं बोला।' जब सचिन पर अगला सवाल दागा गया कि 'आप तो कहते थे कि अशोक गहलोत की लीडर सोनिया गांधी नहीं बल्कि वसुंधरा हैं', तो उन्होंने इसका भी बहुत बेबाकी से जवाब दिया। सचिन पायलट ने रजत शर्मा द्वारा पूछे गए कठिन से कठिन सवालों के खुलकर जवाब दिए।

जनवरी 2023 से शुरू है नए एपिसोड्स का प्रसारण

बता दें कि कोरोना वायरस से दुनिया में फैली महामारी की वजह से 2 साल तक 'आप की अदालत' के नए एपिसोड्स की शूटिंग नहीं हो पाई थी और पुराने एपिसोड ही प्रसारित किए जा रहे थे। लेकिन अब इस चर्चित शो के नए एपिसोड्स का प्रसारण शुरू हो चुका है। दर्शक इसे पहले की तरह ही इंडिया टीवी पर देख सकते हैं। नए एपिसोड के पहले गेस्ट देश के जाने-माने उद्योगपति गौतम अडानी थे। अडानी के बाद विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कई मेहमान ‘आप की अदालत’ के कटघरे में मौजूद होकर रजत शर्मा के सवालों के जवाब दे चुके हैं।

'आप की अदालत' के नाम दर्ज हैं कई बड़े कीर्तिमान

'आप की अदालत' में करीब 200 जानी-मानी हस्तियां अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की बात करें तो 'आप की अदालत' के वीडियो 172 करोड़ से भी ज्यादा बार देखे जा चुके हैं, जो कि अपने आप में एक कीर्तिमान है। सिर्फ इतना ही नहीं, इस शो के 1100 से ज्यादा एपिसोड टीवी पर आ चुके हैं, और यह यूट्यूब पर दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले न्यूज शो में शामिल है। ‘आप की अदालत’ इकलौता ऐसा मंच रहा है जहां पर बॉलिवुड सुपरस्टार्स आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान एक साथ नजर आए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत